Hair Care Monsoon Hacks: मानसून के मौसम में ना सिर्फ सेहत का ध्यान रखना होता है, बल्कि बालों की केयर करना भी बेहद जरूरी है. बारिश के पानी में ऐसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. वहीं कई लोगों के मन में इस तरह के सवाल भी आते हैं कि उन्हें बारिश के मौसम में कितनी बार बाल धोने चाहिए?
दरअसल मानसून के मौसम में सूक्ष्मजीव तेजी से पैदा होते हैं. ये बीमारी का कारण बनते हैं. उमस और नमी के कारण स्किन पर ‘फंगस’ यानि (कवक) बहुत तेजी से पनपते हैं, जिससे दाद, खाज, खुजली जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इसलिए बारिश के दिनों में खास केयर की जरूरत होती है. वहीं बारिश के दिनों में बाल तेजी से टूटते हैं और रूखे-बेजान होने लगते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ छोटी-मोटी सावधानियों का ध्यान रखें तो अपने बालों को समस्याओं से बचा सकते हैं.
मानसून में कितनी बार बाल धोएं?
एक्सपर्ट बताते हैं कि मानसून के मौसम में हफ्ते में 2 से 3 बार बालों को शैंम्पू करना चाहिए. ऐसा करने से स्कैल्प में इंफेक्शन का खतरा नहीं होता. वहीं अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है, पसीना ज्यादा आता है या बारिश में बाल भीग गए हैं तो अपनी जरूरत के अनुसार बालों को धोएं.
बालों की केयर कैसे करें?
- बारिश के मौसम में बालों को हमेशा सूखा,साफ रखना जरूरी होता है. क्योंकि गीले बालों में स्कैल्प में रैशेज पड़ने की समस्या हो सकती है.
- बारिश में बाल भीगने के बाद बालों को जरूर सुखाएं. उनमें कंघी करने से बचे. वहीं गीले बालों को बांधने से बचें.
- फंगल इन्फेक्शन और डैंड्रफ से बचने के लिए एंटी-फंगल शैंपू और हेयर पैक का इस्तेमाल करें. ये आपको मार्किट में आसानी से मिल जाएंगे.
- मानसून के मौसम में बालों में ऑयलिंग करने से बचें, क्योंकि वातावरण में पहले से ही नमी मौजूद होती है. ऐसे में बालों में लगा तेल बालों को ज्यादा चिपचिपा बना देगा.
- बालों को सूखाने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल करें. ये टॉवल सामान्य टॉवल की तुलना में सात गुना पानी अधिक सोखते हैं. ये मुलायम और 100 गुना पतले होते हैं.
- बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक, बायोटिन और विटामिन से भरपूर डाइट जरूर लें. दालें, अंडे, हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स बालों को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: Diabetes छीन सकती है आपकी सुंदरता! जानिए कारण और बचाव
FAQs
सवाल: बारिश में स्कैल्प इंफेक्शन से कैसे बचें?
जवाब: स्कैल्प को साफ और सूखा रखें, गीले बालों को तुरंत सुखाएं.
सवाल: क्या बारिश में भीगने के बाद बाल धोने चाहिए?
जवाब: हां, बारिश का पानी लगने के बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धोना बेहतर होता है.
सवाल: स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा कब बढ़ता है?
जवाब: लंबे समय तक गीले बाल रहने, ज्यादा पसीना आने और स्कैल्प की सफाई न रखने पर.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

