होमHealth Newsएक टीबी टेस्ट में लगते थे ₹9451 रुपये! ड्रोन से सुलझ गई...

एक टीबी टेस्ट में लगते थे ₹9451 रुपये! ड्रोन से सुलझ गई समस्या; ₹90 हुई कीमत

TB Test Drone: AIIMS Bibinagar ने ड्रोन तकनीक से टीबी सैंपल पहुंचाने की लागत ₹9,451 से घटाकर ₹90 कर दी। अब रिपोर्ट जल्दी मिलेगी और दवाइयां भी ड्रोन से पहुंचाई जा सकेंगी.

TB Test Drone: भारत सरकार देश को टीबी मुक्त करने के लिए कई अथक प्रयास में जुटा हुआ है. कई नई सुविधाएं, कई नई इलाज लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं. लेकिन अब तक तेलंगाना में टीबी की जांच काफी मंहगी हुआ करती थी. लैब तक बलगम को पहुंचाने में मरीजों का 9 हजार से अधिक खर्च हो जाता था.

आप सोचिए कि सिर्फ टेस्टिंग के लिए इतने रुपये खर्च हो जाते थे. इसी समस्या का हल निकाला है एम्स बीबीनगर ने. बलगम को टेस्टिंग लैब में भेजने के लिए ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. जो मरीजों की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करता है. आप सोचिए कि किस तरह से ड्रोन्स की मदद स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में की जा रही है.

कितने रूपये में हो रहा टेस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि जहां बलगम के सैंपल को पहुंचाने के लिए पहले 9,451 रुपये लगते थे. जिससे मरीजों को आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता था. ये बोझ कम कर दिया गया है. अब यही काम सिर्फ 90 रुपये में किया जा रहा है. यहां तक की पहले के समय में रिपोर्ट आने में भी काफी समय लगता था. लेकिन अब सैंपल देने के एक दिन बाद ही टेस्ट के रिजल्ट्स मिल जाते हैं.

जल्द पता लगे बीमारी

टीबी के इलाज में सबसे जरूरी होता है कि इस बीमारी का पता जल्द से जल्द लगाया जाए. लेकिन दूर गांवों में सैंपल पहुंचाने में ही देरी हो जाती थी. उसके बाद रिपोर्ट वापस गांव तक आने में 15 दिन का समय लग जाता था. यानी काफी लंबा इंतेजार जो मरीज की हालत को खराब कर देता था. इसका काफी डर रहता था.

लेकिन ड्रोन तकनीक से ये लंबा समय कम किया गया. जो पहले 15 दिन का समय लगता था अब 5 दिन हो चुका है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि 76 प्रतिशत से अधिक मरीजों को उनकी रिपोर्ट्स के रिजल्ट्स अगले ही दिन मिल रहे हैं. जिससे की जल्दी इलाज मिल पा रहा है. साथ ही व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है.

सिर्फ सैंपल ही नहीं दवाइयां भी ला रहा ड्रोन

इस ड्रोन की मदद सिर्फ सैंपल्स भेजने में ही नहीं ली जा रही. बल्कि इसकी मदद दवाएं पहुंचाने में भी की जा रही है. यानी जब डॉक्टर दवा लिखकर देते हैं, तो ड्रोन को वापसी उड़ान में भेजते हुए दवाइयों तक पहुंचाया जा सकता है. इसका मतलब यह है कि मरीज को दवा लेने के लिए भी शहर भागने की जरूरत नहीं है. आसमान से उड़कर दवा उनके गांव के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच जाती है.

यह भी पढ़ें: भारत की बड़ी जीत! अब विदेशों में भारतीय काजू और मसालों को मिलेगा ज्यादा फायदा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments