होमWellnessBeautyHair Oil After Washing Hair- Shampoo के तुरंत बाद ऑयलिंग करना कितना...

Hair Oil After Washing Hair- Shampoo के तुरंत बाद ऑयलिंग करना कितना सही?

Hair Oil After Washing Hair: दरअसल शैंपू के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना कितना सही होता है. कहा जाता है कि बालों की ग्रोथ के लिए.

Hair Oil After Washing Hair: बदलते दौर में बच्चों और युवाओं को बालों में तेल लगाना बिल्कुल पसंद नहीं होता, ऐसे में उनके घर के बुजुर्ग उन्हें हर समय टोकते रहते हैं. बालों में तेल नहीं लगाया तो बाल खराब हो जाएंगे. लेकिन इस प्रकार की परंपरा सदियों से चली आ रही है कि बालों को धोने के तुरंत बाद तेल लगाया जाता है. बालों में चंपी की जाती है. लेकिन ये परंपरा आज के दौर के बच्चे और युवा बिल्कुल फॉलो नहीं करते.

दरअसल शैंपू के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना कितना सही होता है. कहा जाता है कि बालों की ग्रोथ के लिए सिर में तेल से मालिश करनी चाहिए जिससे बालों को विटामिन ई मिल सके. क्योंकि बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन ई जरूरी होता है. वहीं विटामिन ई तेलों में अधिक पाया जाता है. इसलिए घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि बालों में तेल लगाना जरुरी होता है.

तेल लगाने से बालों को नहीं मिलेगा पोषण

अगर आप बाल धोने के तुरंत बाद तेल लगाते हैं तो यह बालों के गिले सतह के ऊपर ही रह जाता है और बालों के स्कैल्प में गहराई से प्रवेश नहीं कर पाता, ऐसे में बाल पूरी तरह से पोषित नहीं होते और चिपचिपे और भारी महसूस होते हैं. अगर बाल सूख नहीं पाते और आप तेल लगा लेते हैं ऐसे में बालों के उपर एक तैलीय परत बन जाती है जिससे सिर चिपचिपा हो जाता है. इससे बाल शाइनी और हेल्दी की बजाय चिपचिपे और बेजान दिखने लगते हैं. वहीं तैलीय परत में बैक्टीरिया पनपने की आशंका भी होती है. ऐसे में इससे खुजली, जलन या यहां तक कि रूसी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. शैम्पू सिर्फ बालों को ही नहीं साफ करता बल्कि स्कैल्प को भी साफ करता है. ऐसे में शैम्पू करने के तुरंत बाद स्कैल्प पर तेल न लगाएं.

कब लगाएं बालों में तेल

बालों में ऑइलिंग करनी जरूरी तो होती ही है. लेकिन इसका एक सही समय होता है. अगर आप शैम्पू करने से पहले तेल लगाते हैं, तो यह आपके बालों और स्कैल्प को गहराई तक पोषण देने का पर्याप्त समय देता है और तेल बालों में अच्छी तरह से समा जाता है. बालों में सिर धोन से पहले ऑइलिंग करने से यह यह एक सुरक्षात्मक परत भी बनाता है, जो शैम्पू के दौरान बालों को रूखे होने और अत्यधिक नमी खोने से बचाने का काम करता है. इसके बाद शैम्पू करने से तेल के साथ-साथ गंदगी भी धुल जाती हैं और इससे बाल साफ, मुलायम और पोषित महसूस होते हैं.

क्यों गलत है शैम्पू के तुरंत बाद ऑयलिंग

जब आप शैम्पू करते हैं, तो आपके बालों और स्कैल्प के पोर्स ओपन हो जाते हैं. ऐसे में अगर हम तुरंत तेल लगा लेते हैं, तो ये खुले हुए रोम छिद्र धूल, गंदगी और प्रदूषण को आसानी से सोख लेते हैं. इससे स्कैल्प पर गंदगी जमने लगती है, जो कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Castor Oil For Skin: बाल हो या चेहरा- इस केमिकल फ्री नेचुरल तेल से चेहरे पर लौटेगा ग्लो

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments