होमHealth Newsबार-बार आ रहे चक्कर और हो रही थकान? हो जाइए अलर्ट! ये...

बार-बार आ रहे चक्कर और हो रही थकान? हो जाइए अलर्ट! ये ‘सुपरफूड्स’ दूर करेंगे आपकी परेशानी

Low Haemoglobin Symptoms: आप जितना खुश रहेंगे, स्ट्रेस फ्री रहेंगे उतना ही आपकी सेहत आपका साथ देगी. अच्छा स्वास्थ है तो आप अच्छा काम भी कर सकते हैं. अच्छा और बेहतर स्वास्थ आपकी अच्छी लाइफस्टाइल का तोड़ है. यही कारण है कि अक्सर सलाह दी जाती है, कि हंसते रहिये मुस्कुराते रहिये. क्योंकि हंसने से कई […]

Low Haemoglobin Symptoms: आप जितना खुश रहेंगे, स्ट्रेस फ्री रहेंगे उतना ही आपकी सेहत आपका साथ देगी. अच्छा स्वास्थ है तो आप अच्छा काम भी कर सकते हैं. अच्छा और बेहतर स्वास्थ आपकी अच्छी लाइफस्टाइल का तोड़ है. यही कारण है कि अक्सर सलाह दी जाती है, कि हंसते रहिये मुस्कुराते रहिये. क्योंकि हंसने से कई रोग दूर हो सकते हैं. खून भी बढ़ सकता है.

भारत देश में कई लोग कम हीमोग्लोबिन की समस्या से परेशान है. लोगों के बीच ये समस्या काफी आम होती जा रही है. आप कारण पूछेंगे तो हम कहेंगे कि आयरन की कमी. जब शरीर में आयरन की कमी पाई जाती है, तो हमारे हीमोग्लोबीन में भी कमी आती है. नतीजा ऐसे लोगों को सांस फूलना, चक्कर आना, चेहरा पीला पड़ जाना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

इन लक्षणों को न करें इग्नोर

अगर आप भी ऐसे किसी लक्षणों का सामना कर रहें हैं, तो इन्हें इग्नोर मत कीजिए. क्योंकि इन्हें इग्नोर करने से गंभीर समस्या हो सकती है. हमारे शरीर में हीमोग्लोबीन कम होने के ये संकेत हैं. इसपर NFHS-5 यानी राष्ट्रिय परिवार स्वास्थय सर्वेक्षण की ओर से एक जानकारी सामने आई. जिसके अनुसार भारत में प्रजनन आयु की आधे से अधिक महिलाएं एनीमिया से प्रभावित हैं.

शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है प्रोटीन

हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है. जो हमारे शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करता है. अगर इसकी मात्रा कम होने लगे तो हमारे शरीर कई पार्ट्स तक ऑक्सीजन पहुंचने में मुश्किल होने लगती है. जिसके कारण थकान, सांस फूलना, सिरदर्द, चक्कर आना या फिर फोकस करने में कमी जैसी समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है. इसपर डाइटीशियन वीना ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत की और उन्होंने बातचीत में बताया कि आप सही खानपान के जरिए शरीर में आयरन की कमी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं.

कब होती है आयरन की कमी? | Iron ki Kami Kab Hoti Hai

आपको बता दें कि शरीर में आयरन की कमी अचानक कभी नहीं होती. बल्कि ये धीरे-धीरे विकसित होती है. अगर आप रूटीन से खाना नहीं खाते. साबुत अनाज के बजाए प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं. कम हरी सब्जियां खाते हैं. ऐसे मामलों में आयरन का सही एब्जॉर्ब की कमी मुख्य कारण बनते हैं. हालांकि पौधों से मिलने वाला आयरन शरीर में आसानी से अब्सॉर्प्शन नहीं हो पाता, इसलिए भोजन के सही संयोजन का ध्यान रखना जरूरी होता है.

इन सब्जियों का करें सेवन | Iron ki kami mein kaun si sabji khani chahie

जिन लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं, उन्हें अक्सर ये खोज रहती है कि ऐसी कौन सी सब्जियों का सेवन किया जाए जिससे आयरन की कमी न हो, तो आपको बता दें कि अगर आप भी आयरन की कमी से जूझ रहे हैं, तो हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और चौलाई आयरन और फोलेट से युक्त होती हैं.

इन सभी सब्जियों का सेवन टमाटर या नींबू जैसे विटामिन-C वाले खाद्य पदार्थों के साथ करने से आयरन का अब्सॉर्प्शन बेहतर होता है. इसी के साथ दाल और चना भी आयरन और प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं. दाल में टमाटर डालकर पकाना या चने के साथ कच्चा प्याज और नींबू लेना आयरन के अब्सॉर्प्शन को बढ़ा सकता है.वहीं अगर आप गुड़ और खजूर का भी सेवन करते हैं, तो ये शरीर में आयरन देने में मदद करते हैं. आप खाना खाने के बाद थोड़े से गुड़ को खाएं. सुबह भीगे हुए खजूर खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments