होमWellnessHome RemediesHome Remedies For Tanning: गर्मी में परेशान करेगी टैनिंग, घरेलू नुस्खे से...

Home Remedies For Tanning: गर्मी में परेशान करेगी टैनिंग, घरेलू नुस्खे से होगा मिनटों में असर

Home Remedies For Tanning: गर्मियों में टैनिंग की समस्या आम होती है। यह समस्या हर दूसरे इंसान में दिखाई देती है।

Home Remedies For Tanning: गर्मियों में टैनिंग की समस्या आम होती है। यह समस्या हर दूसरे इंसान में दिखाई देती है। टैनिंग की समस्या तब होती है जब आप सूरज की किरणों के संपर्क में आते हैं। लेकिन इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको किसी मंहगे प्रोडक्ट्स को खरीदने की जरुरत नहीं, क्योंकि आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे यानि होम रेमेडीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

Home Remedies For Tanning: टैनिंग की समस्या के लिए घरेलू नुस्खे

नींबू और एलोवेरा (Lemon and Aloe Vera)


टैनिंग की समस्या के लिए सबसे आसान तरीका है कि आप घर में रखे नींबू का प्रयोग करें, एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमे 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें, और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगभग दस मिनट तक लगाएं रखें और फिर चेहरा धो लें।

दही और हल्दी का पैक (Curd and turmeric pack)


टैनिंग को दूर करने के लिए आप दही का प्रयोग भी कर सकते हैं। 2 चम्मच दही, आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को लगभग पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। लेकिन ध्यान रहे कि चेहरे को धोने के लिए हल्का गुनगुना पानी तैयार कर लें, हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।

टमाटर और बेसन का स्क्रब (Tomato and gram flour scrub)

टैनिंग के लिए टमाटर का प्रयोग भी किया जा सकता है। टमाटर और बेसन का एक स्क्रब तैयार करें, 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच टमाटर का गूदा और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट से चेहरे पर लगभग पांच मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर दस मिनट के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।

पपीता (Papaya)


पपीता से भी आप टैनिंग की समस्या को दूर कर सकते हैं। टोनर से लेकर स्क्रब तक के लिए चेहरे पर पपीते का प्रयोग किया जाता है।पपीते को छीलकर मैश कर लें, और उसमें कच्चा दूध मिला लें। एक गाढ़ा पेस्ट तैयरा कर लें। अब इस पेस्ट को लगभग आधे घंटे तक लगा कर रखें। इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो लें। आप इस पेस्ट को हल्के-हल्के हाथों मसाज भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः आज खाने में क्या बनाया? हर घर में इस सवाल से परेशान मां, यहां मिलेगा जवाब

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments