होमWellnessFitnessवजन क्यों बार-बार घट या फिर बढ़ रहा है? कहीं ये परेशानी...

वजन क्यों बार-बार घट या फिर बढ़ रहा है? कहीं ये परेशानी तो नहीं

Weight Fluctuation Causes: कुछ लोग एक्सरसाइज और डाइटिंग से वजन घटाने की कोशिश करते हैं. कई लोग वजन बढ़ाने का भी प्रयास करते हैं.

Weight Fluctuation Causes: कुछ लोग एक्सरसाइज और डाइटिंग से वजन घटाने की कोशिश करते हैं. कई लोग वजन बढ़ाने का भी प्रयास करते हैं. लेकिन कुछ लोगों का वजन अपने आप ही घटता या फिर बढ़ता है. इसे वेट फ्लक्चुएशन कहा जाता है. वेट फ्लक्चुएशन की समस्या आज के समय में काफी नॉर्मल हो गई है.

कई लोग इसका सामना कर रहे हैं. पहले एक्सरसाइज या फिर डाइटिंग से वजन तो घटा लेते हैं. लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें ये परेशानी फिर से झेलनी पड़ती है. हालांकि ये परेशानी सिर्फ वजन के साथ समस्या नहीं बन रही. इससे कई परेशानियां जैसे मेटाबॉलिज्म, हार्मोन्स का इनबैलेंस होना, मेंटल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है. हालांकि बार-बार अगर ऐसा हो रहा है तो ये काफी गंभीर साबित हो सकता है.

बार-बार वजन घटने बढ़ने से क्या होता है?

अगर ये समस्या लंबे समय से आपके साथ हो रही है, तो आपके शरीर की एनर्जी लेवल पर इसका काफी असर पड़ सकता है. इसी कारण से आपकी डाइट में बदलाव, खाने-पीने में चेंज, नींद की कमी, स्ट्रेस परेशान कर सकता है. इसका कारण पूछेंगे तो इसका भी सीधा कारण आपकी डाइट से जुड़ा है. गलत तरीके से एक्सरसाइज करना. सही समय में खाना न खाना हो सकता है. हालांकि आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं. अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाकर आप कुछ चेंज कर सकते हैं. आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आज हम आपके लिए ऐसे ही बदलावों की जानकारी लेकर के आएं हैं. जानेंगे कि किस तरह के बदलाव से आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Tips For Healthy Diet: Breakfast में इस डाइट को कीजिए शामिल, जल्द ही घटेगा वजन

अपनी कैलोरी को कंट्रोल कीजिए

अगर आप अपनी कैलोरी पर कंट्रोल बनाए रखते हैं, तो ये आपके वेट को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित हो सकती है. इसके लिए आप अपनी खाने में 60 प्रतिशत तक सलाद और दही को शामिल कीजिए. बाकी बचे 40 प्रतिशत में आप होल ग्रेन और दाल को शामिल करें. खाने में हो सके तो प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स को अपनी डाइट में लाइए.

आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को अपना सकते हैं. इससे घटते या फिर बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इसके लिए आप हफ्ते में कम से कम दो या फिर तीन बार ट्रेनिंग या फिर बॉडीवेट एक्सरसाइज करें. आप स्क्वैट, पुश अप्स, लंज, डेडलिफ्ट जैसे मूवमेंट्स को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

स्ट्रेस से वजन में आ सकता उतार-चढ़ाव

अगर लंबे समय तक आप स्ट्रेस में रहते हैं, तो इससे आपके वजन में उतार-चढ़ाव आ सकता है. क्योंकि स्ट्रेस के दौरान कुछ लोग एक्सेसिव इटिंग जैसे मीठा ज्यादा खाना या फिर ऐसा खाना जिसमें हाई कैलोरी मौजूद हो. ऐसे खाने का सेवन कर लेते हैं. इसके चलते लोग ओवरइटिंग या फिर ईटिंग हैबिट का शिकार हो जाते हैं. इसलिए स्ट्रेस को मैनेज करना चाहिए. आप इसके लिए रोजोना 15 से 20 मिनट तक वॉक करें या फिर हेल्दी डाइट का सेवन करें.

यह भी पढ़ें: What is incline treadmill walk: इस एक्सरसाइज से पिघल जाएगा आपका वजन, ट्रेनर्स भी देते हैं सलाह

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments