HomeWellnessFitnessTips For Healthy Diet: Breakfast में इस डाइट को कीजिए शामिल, जल्द...

Tips For Healthy Diet: Breakfast में इस डाइट को कीजिए शामिल, जल्द ही घटेगा वजन

Tips For Healthy Diet: कई हेल्थ फ्रीक्स अपने वजन का खूब ख्याल रखते हैं. प्लान्ड डाइट, बैलेंस्ड खाना सब अपने रूटीन में शामिल करते हैं.

Tips For Healthy Diet: कई हेल्थ फ्रीक्स अपने वजन का खूब ख्याल रखते हैं. प्लान्ड डाइट, बैलेंस्ड खाना सब अपने रूटीन में शामिल करते हैं. वहीं कुछ लोग पतले होकर अपना वजन कम करना चाह रखते हैं. लेकिन उनके लिए ऐसा कर पाना मुश्किल हो रहा है.

कुछ इस कारण रुक जाते हैं कि ऐसी क्या डाइट ली जाए जिससे उनका वजन आसानी से कम हो जाए. या फिर ऐसा क्या अपनी डाइट में शामिल किया जाए जिससे उन्हें वजन कम करने में मुश्किलों का सामना न करना पड़े. अगर आप भी वेट कंट्रोल (weight control diet) करने वाली डाइट खोज रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली है. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही डाइट की जानकारी लेकर के आए हैं. फिट रहे इंडिया ने न्यूट्रिशनिस्ट सिमरत कथुरिया से इस बारे में खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि आप किस डाइट को लेकर अपने वजन को घटा सकते हैं. आइए जानते हैं.

वेट लॉस का शॉर्टकट? (Tips For Healthy Diet)

कई लोग वजन तो कम करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए भी उन्हें कुछ न कुछ शॉर्टकट की तलाश रहती है. अगर ऐसा कोई उपाय उन्हें मिल जाए तो उसे अपनाने से हिचकते नहीं. इसी पर जब फिट रहे इंडिया ने शॉर्टकट डाइट को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट से खास बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई शॉर्टकट नहीं जिसकी मदद से आप अपने वजन को बिना महनत किए घटा सकें. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होता है.

डाइट की अगर बात की जाए तो उन्होंने बताया कि आप सुबह उठते ही सबसे पहले आप पानी पिएं. पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में काफी मदद करता है. कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या फिर कॉफी पीकर करते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है तो आज ही इस डाइट में बदलाव करें. न्यूट्रिशनिस्ट सिमरत का कहना है कि ऐसा करने से आपको दिनभर ऐसिड बन सकती है.

इस तरह पीएं सुबह की चाय

क्योंकि कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि सुबह की चाय के बगैर दिन की शुरुआत नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि चाय नहीं पीएंगे तो उन्हें सिर दर्द या फिर अधूरापन सा महसूस होता है. हालांकि वेट लॉस करने के लिए ये उपाय गलत है. इसपर न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा कि कुछ लोग चाय के साथ बादाम का सेवन करने का भी सोचते हैं. उन्हें लगता है कि ये सेफ और हेल्दी है. लेकिन ऐसा नहीं है. आप चाय के साथ मखाने का सेवन कीजिए. जो आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: सोने से पहले हो रही Ice Cream खाने की क्रेविंग्स? खाने से पहले जान ले नुकसान

ये भी देखें:

Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

तुलसी की पत्तियां और लौंग…डायबिटीज मरीज के लिए अचूक उपाय, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Home Remedies For Diabetes: आज के समय में डायबिटीज की समस्या आम है. बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोगों में ये बीमारी तेजी से बढ़ रही है.

डेस्क जॉब वाले खुद को कैसे रखें Fit? इन आसान टिप्स को करें फॉलो

How to stay fit in 9 to 6 job: फिट रहने के कई फायदे होते, जहां हम फिट रहने से बीमारियों को दूर रख सकते हैं.

AC वाला कमरा छीन रहा आपका ग्लो! अपनाएं ये टिप्स स्किन नहीं होगी ड्राई

Skin Hydrated In AC Rooms: एसी वाले कमरे में ज्यादा देर तक रहने पर स्किन ड्राई होने जैसी समस्या हो जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Types Of Yogurt: कितनी तरह की होती है दही? खाने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

Types Of Yogurt: दही भी कई तरह की होती है. साधारण दही से लेकर फ्लेवर्ड वाली तक. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कितनी तरह की दही होती है

गेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

Flour For Diabetes: डायबिटीज बीमारी में कौन सा आटा खाना फायदेमंद होगा? किस आटे से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेंगा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: मीठे फल बने खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कैमिकल से फल पकाने पर रोक, खून निकलवाकर इंजेक्ट करवा रहे युवा, गर्मियों में बढ़ रही पेट की गर्मी.

मीठे फल सेहत के लिए क्यों बन रहे खतरनाक? FSSAI का क्या है कहना? देखें Video

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. आज हम बात कर रहे हैं सेहत से जुड़े तीन बड़े मुद्दों...

Recent Comments