होमWellnessBeautySkin Care Tips: क्या क्रीम लगाकर हो जाएंगे गोरे? Anti Ageing पर...

Skin Care Tips: क्या क्रीम लगाकर हो जाएंगे गोरे? Anti Ageing पर Dermatologist ने दिया जवाब

Skin Care Tips: कुछ लोग अपनी स्किन और कलर टोन को लेकर काफी कॉम्प्लेक्स फील करते हैं. उन्हें लगता है कि उनका कलर टोन या फिर स्किन दूसरे के मुकाबले उतनी अट्रैक्टिव नहीं है जितना उसे होना चाहिए. लिहाजा ऐसे लोग कई ब्यूटी ट्रीटमेंट्स या फिर ऐसी क्रीम, घरेलु नुस्खें खोजते रहते हैं कि जिससे […]

Skin Care Tips: कुछ लोग अपनी स्किन और कलर टोन को लेकर काफी कॉम्प्लेक्स फील करते हैं. उन्हें लगता है कि उनका कलर टोन या फिर स्किन दूसरे के मुकाबले उतनी अट्रैक्टिव नहीं है जितना उसे होना चाहिए. लिहाजा ऐसे लोग कई ब्यूटी ट्रीटमेंट्स या फिर ऐसी क्रीम, घरेलु नुस्खें खोजते रहते हैं कि जिससे उनका स्किन का कलर अट्रैक्टिव, ग्लोइंग और ऐसा बन जाए कि सबकी नजर उनपर से हटे ही न. लेकिन क्या ऐसा पॉसिबल है?

हालांकि इसपर फिट रहे इंडिया ने Dermatologist शैला अग्रवाल से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि आप किस तरह अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं.

इंफ्लूएंसर्स की नुस्खा देख किया ट्राई? (Skin Care Tips)

क्योंकि सोशल मीडिया का जमाना है, लोग इंटरनेट पर ढेरों नुस्खें खोजते रहते हैं. कई इंफ्लुएंसर्स भी वीडियो शेयर कर आपको दावा करेंगे कि ये ट्रिक उन्होंने अपनाई और उनकी स्किन काफी ग्लोइंग हो गई या फिर ऐसा निखार आया जिससे वो काफी हैप्पी हैं. लेकिन किसी भी सलाह या फिर टिप को अपनाने से पहले आप स्किन टाइप को पहचाने, बिना किसी एक्सपर्ट्स की सलाह के स्किन के साथ एक्सपेरिमेंट करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. Dermatologist शैला अग्रवाल ने भी इसका जिक्र करते हुए कहा कि लोग इसी तरह इंफ्लूएंसर्स की बातों में आकर अपनी स्किन के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर देते हैं.

लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. सबसे पहले आपको अपनी स्किन टाइप को पहचानना चाहिए. आपकी स्किन आखिर कैसी है? आपकी क्या उम्र है, या फिर आप रहते कहां है. आज का मौसम कैसा है. यही चीजें निर्भर करती हैं कि आप किस तरह की Home Remedies को फॉलो कर सकते हैं और अपने स्किन को और सुंदर बना सकते हैं.

ये देखें VIDEO:

इस क्रीम को लगाकर हो जाएंगे गोरे?

जैसा की बताया कि सोशल मीडिया से लोग काफी इंफ्लुएंस होते हैं. इस खास बातचीत में भी इसका जिक्र किया गया कि सोशल मीडिया पर कई इंफ्लुएंसर्स आकर ये दावा करते हैं कि आप 5 दिन इस क्रीम को लगाइए और आप फर्क देखिएगा आप गोरे हो जाएंगे. क्या ऐसा सच में संभव है? फिट रहे इंडिया ने आपके इसी सवाल का जवाब Dermatologist शैला अग्रवाल से किया. उनसे पूछा कि क्या ऐसा कोई नुस्खा सच में है.

Dermatologist शैला अग्रवाल ने कहा कि आजकल जनरेशन 20 की उम्र से ही एंटी एजिंग को ट्राई कर रही हैं. इसके पीछे का कारण साफ है. 20 की उम्र में यूथ की ऐसी थिंकिंग है कि वो 30 में भी 20 जैसे दिखे. इसपर शैला अग्रवाल ने कहा कि ऐसा पॉसिबल नहीं है. क्योंकि आपके जो स्किन सेल्स हैं, उनका एक तरीका है. इसे आप फास्ट फॉर्वड नहीं कर सकते हैं. आप सिर्फ इसको प्रोटेक्ट कर सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments