होमHealth Newsहोटल-रेस्टोरेंट में कुकिंग ऑयल को दोबारा इस्तेमाल करने पर रोक! FDA ने...

होटल-रेस्टोरेंट में कुकिंग ऑयल को दोबारा इस्तेमाल करने पर रोक! FDA ने जारी किए सख्त नियम

Maharashtra FDA Order: महाराष्ट्र FDA ने होटल, रेस्टोरेंट और फूड बिजनेस के लिए नए नियम जारी किए हैं. ग्राहकों को मुफ्त पानी देना होगा और इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल पर रोक लगाई गई है.

Maharashtra FDA Order: महाराष्ट्र से बड़ी जानकारी सामने आई है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने एक ऑर्डर जारी किया है. इस ऑर्डर के अनुसार रेस्टोरेंट, होटल और ऐसी ही कई जगहों पर ग्राहकों को मुफ्त में पानी देने का आदेश है. साथ ही रेस्टोरेंट में कस्टमर्स को बोटल वाला अब से नहीं खरीदना पड़ेगा.

आपको बता दें कि इससे पहले भी FDA की ओर से एक आदेश जारी किया गया था. जिसके अनुसार अखबारों में खाना परोसे जाने को लेकर रोक लगाने की बात कही गई थी. साथ ही कैमिक कंटैमिनेशन पर रोकथाम के लिए फूड-ग्रेड पैकेजिंग के इस्तेमाल की बात कही गई थी.

कुकिंग ऑयल पर भी लगी रोक

अब जो नया आदेश सामने आया है उसमें कुकिंग ऑयल को दोबारा इस्तेमाल न किए जाने पर रोक लगाई गई है. साफ तौर पर और कड़े शब्दों में आदेश दिया गया है कि जो भी बड़े फूड बिजनेस और चेन रेस्टेरोंट के मेन्यू के अंदर कैलोरी काउंट, उससे जुड़ी एलर्जी और वेजेटेरियन या नॉन वेज स्टेटस की जानकारी साफ और सरल शब्दों में ही लिखी जानी चाहिए.

इन जगहों पर रहेगी रोक

वहीं ये भी समझ लेते हैं कि FDA ने ये रोक किन-किन जगहों पर लगाई है. इसमें शामिल हैंः

  • सभी होटल
  • रेस्टोरेंट
  • खाने की जगह
  • ढाबें
  • कैंटीन
  • कैफेटेरिया
  • क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट

इन सब जगहों पर ये और इन्हीं के लिए ये नियम लागू किए गए हैं. इतना ही नहीं बैंक्वेट हॉल, केटरिंग की यूनिट, मिठाई की दुकानें, बेकरी, फूड कोर्ट, जूस बार, किचन, चेव रेस्टोरेंट्स और उसके साथ-साथ ऑनलाइन फूड सर्विस एग्रीगेटर्स को भी इस नियम का सख्ती से पालन करना होगा.

क्यों लागू किया गया ये आदेश?

अब जान लेते हैं कि आखिर ये आदेश क्यों लागू किया गया है? तो इसका जवाब है कि पूरे माहाष्ट्र में इंस्पेक्शन किया गया था. इसी सर्वे से जानकारी मिली कि सेफ्टी नॉर्म्स का गंभीर वायलेशन का पता चला है. इसमें जानकारी मिली कि अनहाइजीनिक कंडिशन में खाना बनाना, कुकिंग ऑयल का दोबारा इस्तेमाल, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेशन स्टाफ के बगैर खाना हैंडल करना, टेम्परेचर कंट्रोल में कमी और घटिया पैकेजिंग मटीरियल का इस्तेमाल शामिल है.

अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन न करे तो ये फूड सेफ्टी रेगुलेशंस का उल्लंघन होगा. जो उल्लंघन करेगा उसपर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 के तहत कार्रवाई की जाने वाली है. इस कार्रवाई में पेनल्टी, केस, लाइसेंस, सस्पेंड या फिर कैंसल कर दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: पुरुषों में तेजी से बढ़ रही फैटी लिवर की बीमारी, रिसर्च से समझें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments