होमHealth Newsईरानी जंग के बीच महंगी हो जाएगी पैरासिटामोल? जानें कैसे मरीजों को...

ईरानी जंग के बीच महंगी हो जाएगी पैरासिटामोल? जानें कैसे मरीजों को हो सकती काफी मुश्किलें!

Medicine Price Rise India: ईरान, इजराइल और अमेरिका ये तीन देशों के बीच तनाव जारी है. इस तनाव की गूंज भारत तक भी सुनाई देने लगी है.

Medicine Price Rise India: ईरान, इजराइल और अमेरिका ये तीन देशों के बीच तनाव जारी है. इस तनाव की गूंज भारत तक भी सुनाई देने लगी है. इसका असर भारत के हेल्थकेयर सिस्टम पर भी पड़ने लगा है. दरअसल दवा कंपनियों के सप्लाई चेन में रुकावट देखने को मिल रही है. कंपनियों ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और उत्पादन लागत में अचानक उछाल को लेकर चिंता जाहिर की है. अब अगर यही स्थिती रही तो इसका असर सीधे तौर पर मरीजों को देखना पड़ सकता है.

बात करें कि किस तरह मरीजों पर इसका असर पड़ेगा तो बता दें कि अगर हालात इसी तरह रहे तो दवाओं की कमी, देरी और महंगे इलाज लोगों को मिलेंगे. इस तरह की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ सकता है. वहीं इस जंग के कारण दवाओं पर इसका असर पड़ रहा है. कौन सी दवाएं होंगी. जिनपर असर पड़ेगा? इसके बारे में जानेंगे.

जंग का किन दवाओं पर पड़ेगा असर?

चिंता वाली बात इसलिए भी है कि अगर ये स्थिती नहीं थमी तो रोमर्रा के इस्तेमाल में होने वाली दवाएं जैसे बुखार, इंफेक्शन, डायबिटीज यहां तक की दिल की बीमारियों के इलाज में मिलने वाली दवाओं पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है. उधर कंपनियों का भी ऐसा कहना है कि अगर स्थिती इसी तरह रही तो दवाओं की प्रोडक्शन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार इस कमी में पैरासिटामोल जैसी आम दवा भी मिलना मुश्किल हो सकती है. आज के समय में हर किसी के घरों में पैरासिटामोल इस्तेमाल की जाती है. लेकिन अगर स्थिती ऐसी ही बनी रहती है तो ये दवा भी या तो महंगी हो जाएगी या फिर बाजारों से आसानी से नहीं मिल पाएगी. इतना ही नहीं यही स्थिति एंटीबायोटिक्स, डायबिटीज और दिल की दवाओं के साथ भी बन सकती है. ऐसे में मरीजों को दवा बदलनी पड़ सकती है, डोज मिस हो सकती है या ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

पैरासिटामोल की लागत हुई दोगुनी

आप पूछेंगे कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है. इसका सीधा कारण है कच्चे माल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी. इसपर फार्मा कंपनियों का कहना है कि एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स, सॉल्वेंट्स और अन्य जरूरी पदार्थों की कीमतें महज 15 दिनों में 200 से 300 फीसदी तक बढ़ गई हैं. यहां तक की पैरासिटामोल को भी बनाने की लागत दोगुनी होती जा रही है. जहां पहले कीमत 250 प्रति किलो थी वो अब बढ़कर 450 रुपये तक पहुंच चुकी है.

दरअसल तनाव की स्थिती इतनी गंभीर हो चुकी है. इसका सीधा असर और प्रभाव ट्रांसपोर्ट पर पड़ना शुरू हो चुका है. ट्रांसपोर्ट महंगा हुआ है. साथ ही सप्लाई धीमी पड़ गई. इस कारण ये समस्या देखी जा रही है. अब ऐसा नहीं कि कंपनियां पहले ही सामान को स्टॉक करकर नहीं रखती थी. कंपनियां 3 या फिर 6 महिने के स्टॉक को पहले से तैयार रखती है. लेकिन हालात अभी भी बेकाबू है. तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा. जिसके कारण इसका सीधा असर छोटे और मीडियम फार्मा मैन्यूफैक्चरर्स पर पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पानी पीने से दूर हो जाएगी कब्ज की समस्या? क्यों कहा जाता ऐसा; जानें

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments