होमWellnessBeautyYoga For Healthy Skin: अगर चेहरे पर आ गई हैं झुर्रियां, डेली...

Yoga For Healthy Skin: अगर चेहरे पर आ गई हैं झुर्रियां, डेली रूटीन में शामिल करें बस ये योगासन

Yoga For Healthy Skin: आजकल बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं, जिनसे चेहरे की झुर्रियां आसानी से गायब हो जाती है.

Yoga For Healthy Skin: आजकल बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं, जिनसे चेहरे की झुर्रियां आसानी से गायब हो जाती है. सबसे बड़ ट्रीटमेंट्स तो बोटॉक्स ही है. लेकिन आप बिना बोटॉक्स के भी चेहरे की झुर्रियां गायब कर सकती हैं. एक बेहतर तरीका है एक्सरसाइज करने का. एक्सरसाइज करके आप खुद को हंसी और जवान दिखा सकती हैं.

वैसे तो उम्र का बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इसे धीमा किया जा सकता है. योगा करने से शरीर में बल्ड सर्कुलेशन बढ़ता है, वहीं शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं. और कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा निखरी हुई दिखती है. रोजाना योगा करने से बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

इन योगासन को बनाए दिनचर्या का हिस्सा

भुजंगासन (कोबरा मुद्रा)

अपने चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को कम करने के लिए आप भुंजगासन कर सकते हैं. भुजंगासन करने से स्किन की कोशिकाओं में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है. और स्किन का लचीलापन कम होता है. भुजंगासन करने के लिए, पेट के बल लेट जाएं, अपने हाथों को कंधों के नीचे रखें और कोहनियों को थोड़ा मोड़कर अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं. सांस भरते हुए 20-30 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें. भुजंगासन को रोजाना करने से शरीर का बल्ड सर्कुलेशन बढ़ता है. और तनाव के कारण होने वाले बुढ़ापे के प्रभावों को भी कम करता है.

मत्स्यासन (मछली मुद्रा)

मत्स्यासन, यह एक मछली की मुद्रा बनाता है, इस योगासन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, हाथों को कूल्हों के नीचे रखें, छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं. गहरी सांस भरते हुए 30-60 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें. इस योगासन को रोजाना करने से शरीर में कोलेजन बढ़ता है, जिससे त्वचा नेचुरली हेल्दी होती है, और चमक वापस लौटती है. यह आसन त्वचा में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता है, जिससे त्वचा का रूखापन और झुर्रियां दूर होती हैं.

उत्तानासन (आगे की ओर झुकते हुए खड़े होना)

उत्तानासन यानि आगे की ओर झुकने वाला आसन. इसे करने के लिए पहले दोनों पैरों के बीच में थोड़ा गैप बनाएं, अब आगे की ओर झुकें और हाथों को फर्श पर रखें या पैरों पर टिकाएं. इस अवस्था में 30-60 सेकंड तक रहें. इस योगासन से त्वचा में निखार आता है और चेहरे का तनाव कम होता है. साथ ही ये योगासन चेहरे और सिर की त्वचा में बल्ड सर्कुलेशन भी बढ़ाता है. जिससे स्किन में समय से पहले आने वाली झुर्रियां कम होती है.

सिंहासन

सिंहासन, इस आसन को सिंह नाम से भी जाना जाता है. इसे करने के लिए ज़मीन पर घुटने टेकें, अपने हाथों को घुटनों पर रखें, गहरी सांस लें और जीभ बाहर निकालते हुए शेर की तरह दहाड़ते हुए ज़ोर से सांस छोड़ें. इस अवस्था को कई बार दोहराएं. इसे रोजाना करने से चेहरे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बारीक रेखाएं कम होती हैं.

सर्वांगासन (कंधे के बल खड़ा होना)

सर्वांगसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, पैरों और धड़ को ऊपर उठाएं और हाथों से अपनी पीठ के निचले हिस्से को पकड़ें. इस अवस्थआ में कुछ सेकैंड रहें, जितनी देर आप रह सकते हैं. इस आसन को शोल्डर स्टैंड भी कहा जाता है. यह चेहरे में बल्ड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे आवश्यक पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलते हैं और चेहरे पर युवा चमक बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: बालों को बनाना चाहते हैं Silky और Shiny, घर पर बनाएं ऐसे Hair Mist

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments