होमWellnessHome Remediesमधुमक्खी का मारा डंक हो सकता जानलेवा! पहले ही जान लें ये...

मधुमक्खी का मारा डंक हो सकता जानलेवा! पहले ही जान लें ये लक्षण

Madhumakhi Bite Treatment: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. जहां एक क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार इस दौरान कई खिलाड़ी घायल हो गए. इतना ही नहीं एक अंपायर की मौत भी हो गई. आप इस मामले से अंदाजा लगा सकते हैं कि […]

Madhumakhi Bite Treatment: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. जहां एक क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार इस दौरान कई खिलाड़ी घायल हो गए. इतना ही नहीं एक अंपायर की मौत भी हो गई. आप इस मामले से अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर मधुमख्यिों का डंक कितना खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है.

जैसे ही ये मामला सामने आया लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर ये सिचुएशन हो तो इससे कैसे बचना चाहिए. लोगों का ये जानना जरूरी है इस तरह की सिचुएशन में किन लक्षणों की पहचान उन्हें करनी चाहिए. साथ ही किन तरीकों से बचाव कर सकते हैं. आज हम आपसे इसी पर डिटेल मे बात करने वाले हैं. आइए जानते हैं.

मधुमक्खियां कब करती हैं हमला?

सबसे पहले जान लेते हैं कि क्या मधुमक्खियां आखिर हमला करती क्यों हैं? क्या उनके हमले का कारण बेवजह होचा है? या फिर किसी कारण से ऐसा करती हैं, तो बता दें कि मधुमक्खियां बिना वजह हमला नहीं करती. इसके पीछे का कारण होता है. दरअसल अक्सर मधुमक्खियां अपने छत्ते की रक्षा के लिए एक् ग्रुप में रहती हैं. जब कभी उन्हें ये महसूस होता है कि उनके छत्ते को कोई हानि पहुंच रही है, या फिर उनके छत्ते को कुछ नुकसान हो रहा है, कोई उसे छेड़ रहा है. ऐसे मामलों में मधुमक्खिां डिफेंस मैकेनिज्म को अपनाती है. यानी ये उनका आक्रमक व्यवहार नहीं होता.

डंक का असर ले सकता जान

वहीं मधुमक्खी का डंक काफी खतरनाक इसलिए होता है क्योंकि ये स्किन के अंदर तक जहर को छोड़ देता है. हालांकि जिस जगह डंक मारती हैं, उस जगह तेज दर्द, सूजन, लालिमा यानी लाल रंग के निशान या फिर जलन महसूस हो सकती है. कुछ लोगों को ये लक्षण कुछ घंटों तक दिखते हैं. जिसके बाद सब नॉर्मल हो जाता है. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो ये गंभीर रूप भी ले सकता है. यानी मधुमक्खी के जहर में एलर्जी होती है, जो सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना, ऊल्टी आना या फिर चेहरे गले में सूजन इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं. इस कंडिशन को एनाफिलेक्सिस कहा जाता है. अगर इसमें तुरंत इलाज न किया जाए तो ये जानलेवा साबित हो सकता है.

अगर डंक मारे मधुमक्खी तो क्या करें?

वहीं अगर किसी के साथ ऐसी सिचुएशन हो जाए. यानी मधुमक्खी अगर डंक मार ले तो क्या करें? तो सबसे पहले आपको सावधानी बरतनी चाहिए. डंक को सावधानी से निकालें. जिस जगह डंक मारा गया है उसे साफ पानी और साबुन से धोएं और ठंडी पट्टी लगाएं. इससे उस जगह पर होने वाली सूजन और दर्द कम होगी. लेकिन अगर इसके बावजूद आराम नहीं और लक्षण गंभीर है तो डॉक्टर से चेक करवाना ही बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस जानकारी के आधार पर स्वयं इलाज करने से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए वेबसाइट या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे।

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments