होमHealth NewsUS कंपनी ने भारत में लॉन्च की कैंसर की नई दवा, जानिए...

US कंपनी ने भारत में लॉन्च की कैंसर की नई दवा, जानिए कीमत

Cancer Drug Launched In India: US फार्मा कंपनी एली लिली एंड कंपनी (Eli Lilly) ने अपनी कैंसर रोधी दवा टैनस्ट्राइव (Tanstrive) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है.

Cancer Drug Launched In India: कैंसर सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक हैं. अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो व्यक्ति का बचना संभव नहीं है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यूएस फर्मा कंपनी एली लिली एंड कंपनी ने भारत में अपना नया कैंसर ड्रग लॉन्च किया है. इस दवा की मदद से कैंसर रोगियों को समय रहते बचाने में मदद मिलेगी.

फार्मा कंपनी एली लिली एंड कंपनी (Eli Lilly) ने अपनी कैंसर रोधी दवा टैनस्ट्राइव (Tanstrive) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि ये उन मरीजों को खास प्रकार से लाभ पहुंचएगी जिनके कैंसर का संबंध RET नाम के एक विशेष जीन परिवर्तन से है.

किस कैंसर की बीमारी में आएगा काम?

टैनस्ट्राइव (Tanstrive) दवा की खास बात ये है कि पारंपरिक कीमोथेरेपी की तरह सभी कैंसर कोशिकाओं पर असर करने के बजाय सीधे उस जीन बदलाव पर अटैक करेगी जो बीमारी को तेजी से बढ़ाने में मदद करती है. कुछ कैंसर मरीजों में शरीर के जीन में विशेष प्रकार के बदलाव (म्यूटेशन) पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ाते हैं. RET, जीन में होने वाला ऐसा ही एक बदलाव है. टैनस्ट्राइव दवा इसी बदलाव पर काम करके कैंसर का खतरा बढ़ने से रोकती है.

दवा की कीमत

कंपनी के मुताबिक, Tanstrive दवा की कीमत 2.15 लाख रुपये प्रति बॉक्स है. वहीं टैनस्ट्राइव दवा की भारत में 4 डोज उपलब्ध हैं, जिसमें 40 mg, 80 mg, 120 mg और 160 mg की टैबलेट है. मरीज को इसे दिन में दो बार खाना होता है. हर डिब्बे में 14 दिनों के ट्रीटमेंट के लिए टैबलेट होगी.

भारत में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामले

भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम (NCRP) के अनुसार, वर्ष 2025 में देश में लगभग 15.7 लाख नए कैंसर मामलों का अनुमान है, जबकि 2024 में यह संख्या करीब 15.3 लाख थी. हर साल लगभग 8.7 लाख लोगों की कैंसर से मौत होने का अनुमान लगाया जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, हर 9 भारतीयों में से 1 व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी कैंसर होने का खतरा रहता है. भारत में महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर, जबकि पुरुषों में मुंह और फेफड़ों का कैंसर सबसे अधिक पाए जाते हैं. समय पर जांच और इलाज से इस बीमारी से बचाव और बेहतर परिणाम संभव हैं. अब इस नई दवा के आने से कैंसर मरीजों के लिए कुछ उम्मीद की किरणें नजर आएगी.

यह भी पढ़ें: इंपोर्टेड दवाओं के नियम बदलने की तैयारी, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट, आपसे मांगे सुझाव

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments