One Week Gap Normal Delivery: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया है. दरअसल यहां एक महिला ने पांच दिनों के अंदर चार बच्चों को जन्म दिया है. ये जानकारी सामने आने के बाद हर कोई हैरत में है. वहीं इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी तेजी से हो रही है. कई लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ये मेडिकल मिस्ट्री है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला को लेबर पेन के दौरान मुरादाबाद के TMU अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. जहां डॉक्टरों की ही देखरेख में उन्होंने अलग-अलग समय पर चार बच्चों को जन्म दिया. सबसे खास बात यह रही कि डिलीवरी के बीच लगभग पांच दिनों का अंतर बताया जा रहा है.
डिलीवरी के बाद डॉक्टर की निगरानी में शिशु और मां
वहीं एक साथ चार बच्चों को जन्म देने के बाद 31 वर्षीय अमीना जो अभी-अभी मां बनी हैं उनका और सभी बच्चों का खास ख्याल रखा जा रहा है. मां और चारों नवजात डॉक्टर की देखरेख में हैं. सभी की हालत स्थिर बताई गई. हालांकि अमीना की प्रेग्नेंसी हाई रिस्क कैटेगरी की लिस्ट में थी. वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से महिला के परिजनों को पहले से ही गर्भावस्था की जानकारी दी जा चुकी थी. अब डिलीवरी के बाद टीम लगातार निगरानी कर रही थी.
ऐसा पहला मामला हुआ दर्ज
आपको बता दें कि ये इकलौता ऐसा मामला है जहां पांच दिन में चार बच्चों को अलग-अलग समय पर जन्म दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को 6 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 9 मई को अमीना ने नॉर्मल डिलीवरी से एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद 14 मई को फिर से बेटा और दो बेटियों को जन्म दिया. इस तरह से पांच दिन में कुल चार बच्चों को जन्म दिया गया है. अब महिला के दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं.
हेल्थ सेक्टर के लिए बेहद खास
वहीं जिन डॉक्टरों ने महिला को ऑपरेट किया इस मामले पर उनका कहना है कि चार बच्चों का जन्म होना अपने आप में ही दुर्लभ है. लेकिन चारों बच्चों का सामान्य रहना और मां का भी स्वस्थ रहना हेल्थ सेक्टर के लिए बेहद खास है. हालांकि बताया गया कि जन्म के दौरान एक बच्चा काफी कमजोर था. लेकिन समय रहते हुए उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. लेकिन अब सभी बच्चों की हालत में काफी सुधार है.
मां और बच्चों के लिए किए गए खास इंतजाम
हालांकि इस मामले का खास ख्याल रखा जा रहा है. जिसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से मां और बच्चों की देखभाल के लिए खास इंतजाम किए हैं. उधर महिला के पति ने बताया कि ये उनकी पत्नी की पहली डिलीवरी थी. जिसके बाद से ही पूरा परिवार खुश है. साथ ही परिजनों ने पूरे अस्पताल को और स्टाफ को धन्यवाद दिया.
यह भी पढ़ें: आप जाग रहे हैं, लेकिन ‘सो गए हाथ-पांव’? जानें कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

