होमHealth Newsबाथरूम में खुला रख देते हैं टूथब्रश? हो सकते हैं कई नुकसान;...

बाथरूम में खुला रख देते हैं टूथब्रश? हो सकते हैं कई नुकसान; जानें सही तरीका

Open toothbrush in bathroom dangers: हम अपने बाथरूम में कितनी चीजें रखते हैं. साबुन, टॉवल, ब्रश, टूथपेस्ट. ये सभी सामान कितना जरूरी होता है.

Open toothbrush in bathroom dangers: हम अपने बाथरूम में कितनी चीजें रखते हैं. साबुन, टॉवल, ब्रश, टूथपेस्ट. ये सभी सामान कितना जरूरी होता है. साथ ही ये भी ख्याल रखना कि कोई सामान खराब न हो जाए. सुबह उठते ही जब हम ब्रश करने के लिए जाते हैं, तो कुछ लोग जल्दबाजी में इसे निपटा लेना चाहते हैं. नतीजा टूथपेस्ट ज्यों का त्यों ही खुला छोड़ देते हैं.

अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो ये आदत आपकी हेल्थ के लिए एक बड़ी परेशानी बनकर सामने आ सकती है. जी हां. अगर आप बाथरूम में टूथपेस्ट को खुला छोड़ देे हैं, तो वहां मौजूद नमी, बैक्टीरिया और गंदगी आपके टूथपेस्ट और ब्रश दोनों में ही जा सकते हैं. फिर जब आप उनका इस्तेमाल करेंगे तो आपके मुंह तक पहुंचकर ब्रश काफी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए जब भी ब्रश करें तो बाथरूम में न रखें. अब सवाल आता है कि बाथरूम में नहीं तो फिर कहां रखें. आइए जानते हैं.

खुला टूथब्रश तो क्या होगा?

सबसे पहले सवाल आता है कि अगर आप ब्रश खुला रख देते हैं, तो क्या होगा? तो बता दें कि जब आप ब्रश करने लगते हैं, और ब्रश करने के बाद आप जब इसे सही तरीके से नहीं रखते तो इसमें जर्म्स यानी बैक्टीरिया आ जाते हैं. जो आपके मुंह में चले जाते हैं. ऐसी आदत कई लोगों की होती है. कई लोग अपने ब्रश को खुला ही छोड़ देते हैं. ये आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है. अभी नहीं लेकिन कुछ समय के बाद आपको बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.

किन समस्याओं का करना पड़ेगा सामना?

खुला ब्रश रख देने से बाथरूम में टॉयलेट फ्लश करने के बाद बना में गंदगी फैलने लगती है. ये सीधे ब्रश पर लग जाची है. इस तरह से आपके ब्रश पर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. इस तरह अगर आप अगले दिन ब्रश करेंगे तो परेशानी हो सकती है, जैसे छाले, दर्द या फिर मसूड़ों की समस्या हो सकती है. इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है. इम्युनिटी पर भी बुरा असर पड़ता है. दरअसल जो व्यक्ति कमजोर इम्युनिटी वाले हैं उन्हें काफी नुकसान पहुंच सकता है.

यहां जानें सही तरीका

अब जान लेते हैं कि आखिर क्या है सही तरीका तो बता दें कि आप टूथब्रशर को अगर हमेशा खुला रखते हैं, तो उसे कवर करके रखें. गंदी जगहों से उसे दूर रखें जहां उसपर धूल या फिर किसी तरह का बैक्टीरिया इकट्ठा न हो सके. बाथरूम में ब्रश रखना सही तो है लेकिन अगर आपके बाथरूम में नजदीक ही टॉयलेट है तो जगह बदल लेने की जरूरत है. आप ब्रश को हमेशा खड़ा रखें और नीचे रखने से बचें, क्योंकि इससे पानी नीचे गिर जाए और ब्रश जल्दी सूख जाए.

यह भी पढ़ें: अब गांवों में भी मिलेगा AI जैसा इलाज! ICMR का नया ऐप करेगा डॉक्टरों का काम आसान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments