होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: मोटापा ले सकता आपकी जान!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: मोटापा ले सकता आपकी जान!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सरकार ने लॉन्च किया नया हेल्थ ऐप, कैसे मोटापा ले सकता है आपकी जान, स्टिकर लगे फल सब्जी पर FSSAI की चेतावनी.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. सरकार ने एक नई हेल्थ ऐप को लॉन्च किया है जो गांव के हेल्थ वर्कर्स को मरीजों का सही इलाज तय करने में मदद करेगी. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. गुरुग्राम में 160 किलो की महिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची जहां उनका सांस लेना भी मुश्किल हुआ. मोटापा भी आपकी जान ले सकता है इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. अगर आप भी स्टीकर लगे फल या फिर सब्जियां खरीदते हैं तो खरीदी से पहले एक बार जरूर सोचें FSSAI ने इसपर गंभीर चेतावनी दी है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO

सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में जानेंगे सरकार ने जारी किया नया हेल्थ ऐप

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप खासतौर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHOs) के काम को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है..जो गांव और छोटे स्तर के हेल्थ सेंटरों पर मरीजों का इलाज करते हैं. यह मोबाइल ऐप भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा विकसित किया गया है. इसका मकसद डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स को मरीजों की जांच और इलाज में सही फैसले लेने में मदद करना है. इस ऐप में मरीज की हिस्ट्री लेने, जांच करने और इलाज के स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश दिए गए हैं, जिससे इलाज ज्यादा व्यवस्थित और तेज हो सके. सरकार का कहना है कि इस तरह की डिजिटल पहल से देश में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और “सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य” के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी.

सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में जानेंगे कैसे मोटापा ले सकता आपकी जान

गुरुग्राम के सीका बिड़ला अस्पताल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. जहां एक महीला गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची. महिला को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी. जानकारी के अनुसार महिला का वजन 160 किलो था. डॉक्टरों का कहना है कि अधिक मोटापे के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई. इस मामले ने मोटापे को लेकर एक बार फिर से चिंता खड़ी कर दी है.

डॉक्टरों ने बताया कि महिला हाइपोवेंटिलेशन सिंड्रोम नाम की एक गंभीर बीमारी का शिकार हुईं थी. ये एक ऐसी कंडिशन है जहां व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में सांस नहीं ले पाता. यानी उसे सांस लेने में तकलीफ होती है. इतना ही नहीं खून का लेवल भी लगातार गिरता रहता है. हालांकि डॉक्टरों ने सूझबूझ के साथ महिला का सफल इलाज किया और उन्हें कुछ दिनों के एग्जामिन के दौरान सांस लेने की ट्रेनिंग दी गई.. जिसके बाद उन्हें घर भेजा गया.

अब इस मामले ने एक बार फिर मोटापे को लेकर बहस छेड़ी है. ये आंकड़ें चौंकाने वाले और डराने वाले भी है. दरअसल भारत में मोटापा धीरे ही सही लेकिन एक गंभीर स्वास्थ्य महामारी बनता जा रहा है. तेजी से बढ़ता हुई वजन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार आपको बनाता जा रहा है. आंकड़ें बताते हैं कि 35 करोड़ लोग ओबेसिटी की समस्या से जूझ रहे हैं.

सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में जानेंगे स्टिकर लगे फल और सब्जियां नहीं खानी चाहिए

अगर आप भी स्टिकर लगे फल या फिर सब्जी का सेवन करते हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. दरअसल FSSAI ने एक गंभीर चेतावनी दी है. जिसके अनुसार ऐसे फल और सब्जी का सेवन करने से आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल ऐसे फल और सब्जी पर कैमिकल्स पाए जाते हैं, जो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए ऐसे फल और सब्जी को खाने से बचें. खुद FSSAI ने भी इसकी जानकारी शेयर की और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: साड़ी से कैसे हो सकता कैंसर? जानें बड़े कारण

यहां देखें VIDEO

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments