होमHealth Newsखाना खाने से पहले पिए पानी, क्यों ऐसी सलाह देते हैं डॉक्टर्स?...

खाना खाने से पहले पिए पानी, क्यों ऐसी सलाह देते हैं डॉक्टर्स? जानें क्या होता है फायदा

Drinking Water Before Meals: अगर पानी पीना है तो खाना खाने से पहले पी ले. बाद में मत पीना सेहत को नुकसान पहुंच सकता है.

Drinking Water Before Meals: अगर पानी पीना है तो खाना खाने से पहले पी ले. बाद में मत पीना सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. आपने जरूर किसी ना किसी ने मुंह से ये कहते सुना होगा. हालांकि डॉक्टर्स भी ऐसा ही करने की सलाह देते हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि खाना खाने से पहले ही पानी पीना चाहिए. लेकिन ऐसा क्यों इस आदत को क्यों अपनाना चाहिए?

अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो ये आपके लिए काम की जानकारी होने वाली है. क्योंकि ये हमारी डेली लाइफ से जुड़ा हुआ है. अब जान लेते हैं कि आखिर डॉक्टर ऐसा करने की सलाह क्यों देते हैं? खाना खाने से पहले पानी पीने का क्यों तर्क दिया है. आइए डिटेल में जानते हैं.

खाना खाने से पहले क्यों कही जाती है ये बात?

हार्वर्ड हेल्थ की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई. जिसमें ये जानकारी साझा की गई कि आखिर खाना खाने से पहले क्यों आपको पानी पीना चाहिए. इसके पीछे का क्या तर्क है? तो बता दें कि ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इससे पेट पहले से थोड़ा सा भर जाता है. जिसके कारण आप कम खाना खाते हैं. इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है. आपको बता दें कि हमारे पेट में कुछ ऐसे नर्व्स होते हैं, जो फैलाव को महसूस करते हैं फिर उसे दिमाग तक सिग्नल भेजते हैं. ये सिग्नल हमारे माइंड को दिया जाता है कि खाना पर्याप्त है. जिससे हमें पेट भरा-भरा महसूस होता है. आप ओवरईटींग से बच सकते हैं.

वजन घटाने का सही फॉर्मुला

कुछ स्टडी सामने आई जिसमें जानकारी शामिल है कि अगर आप खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पीते हैं, तो दूसरों के मुकाबले कम खाते हैं. जो लोग वजन घटाना चाहते हैं वो इस तरह की कोशिश या फिर इस फॉर्मुले को अपनाते हैं. हालांकि ये आदत उन्हें फायदा दे सकती है. लेकिन अगर आप लंबे समय तक ऐसा करते हैं, तो इसका असर कितना होता है इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आी है. ऐसा भी देखा जाता है कि कई मामलों में हमें भूख नहीं लगती सिर्फ प्यास ही लगती है. लेकिन हम इस सिग्नल को समझ नहीं पाते और कुछ खा लेते हैं. अगर आप पानी पी लेते तो जिन कैलोरी की जरूरत नहीं थी उससे बचा जा सकता था.

क्या पानी बर्न करता है कैलोरी?

कई जानकारियों के अनुसार कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि पानी हमारे शरीर से कैलोरी को बर्न करता है. हालांकि, एक बात साफ है कि अगर आप मीठे पेय या हाई-कैलोरी ड्रिंक्स की जगह पानी पीते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. अब क्या ऐसा करना सही होता है या नहीं तो अगर आप खाना खाने से पहले पानी पीते हैं और आपको अगर फायदा हो रहा है तो ये सही है. लेकिन अब तक इस उपाय का ठोस फायदा नहीं बताया गया है.

यह भी पढ़ें: बाथरूम में खुला रख देते हैं टूथब्रश? हो सकते हैं कई नुकसान; जानें सही तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments