होमHealth Newsक्या है शिगेला वायरस? जिसके चलते 4 साल के मासूम की गई...

क्या है शिगेला वायरस? जिसके चलते 4 साल के मासूम की गई जान; जानें लक्षण

Shigella Infection Alert: केरल में शिगेला संक्रमण के एक गंभीर मामले के बाद स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है. यह संक्रमण दूषित भोजन, पानी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैल सकता है तथा बच्चों में डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है.

Shigella Infection Alert: केरल में शिगेला वायरस को लेकर अलर्ट जारी हुई है. दरअसल इस वायरस से 4 साल के मासूम की जान चली गई. जिसके बाद राज्य में अलर्ट जारी किया गया. आपको बता दें कि तेजी से फैलने वाला ये इंफेक्शन छोटे बच्चों को ज्यादा अफेक्ट करता है. इसलिए चिंता और भी बढ़ी है.

शिगेला इंफेक्शन को शिगेलोसिस भी कहा जाता है. ये एक ऐसा इंफेक्शन है जो आंतों को प्रभावित करता है और यदि संक्रमित व्यक्ति के खाने, पीने या फिर उसके संपर्क में कोई दूसरा व्यक्ति आ जाए तो ये दूसरे व्यक्ति में भी तेजी से फैल सकता है. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर इस इंफेक्शन से कैसे बचा जाए? इसके लक्षण क्या है और किन लोगों को सबसे अधिक खतरा रहता है.

शिगेला वायरस के लक्षण क्या होते हैं?

अपने आप को हाइड्रेट रखते हुए और जरूरी एहतियात बरतकर आप इस इंफेक्शन से आसानी से बच सकते हैं. शिगेला एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो सीधे डाइजेस्टिव सिस्टम पर डालता है. डाइजेस्टिव सिस्टम में सूजन पैदा करता है. कोई व्यक्ति इसकी चपेट में आता है तो उसे दस्त लग सकते हैं. पेट में दर्द हो सकता है, जी मिचलाने की समस्या हो सकती है, उल्टी आती है या फिर बुखार की समस्या होने लगती है. कुछ मामलों में खूनी दस्त की समस्या भी देखी गई है जो शरीर में भयंकर पानी की कमी पैदा कर देता है. इसलिए अगर कंडिशन ऐसी है तो जरूर डॉक्टर से जांच करवाएं.

कैसे फैलता है ये गंभीर इंफेक्शन?

अब जान लेते हैं कि आखिर ये इंफेक्शन फैलता कैसे है, तो इसका जवाब है कि ये गंदगी वाली जगह में रहने से फैल सकता है. अगर कोई व्यक्ति बैक्टीरिया वाले खाने को गलती से खा ले, हाथ साफ न रखें और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाए तो ये इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है. खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों से ये तेजी से फैलता है.

इन लोगों को रखना चाहिए अधिक ख्याल

वहीं ये भी जानना जरूरी है कि आखिर किन लोगों को अधिक ख्याल रखना चाहिए? खासतौर पर 5 साल से छोटे बच्चें इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं. इतना ही नहीं जिन लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम काफी कम है, बच्चों में डिहाइड्रेशन भी जल्दी होती है जोकि शिगेलोसिस के कॉम्प्लिकेशंस में शामिल है. बूढ़े लोग भी शिगेला इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं. उम्र बढ़ने के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है.

इंफेक्शन से कैसे होगा बचाव?

इस इंफेक्शन से बचाव के तरीकों की अगर बात करें तो अपने हाथों को साबुन से पानी से धोएं, किसी भी सर्फेस को हाथ लगाने के बाद हाथों को धोना न भूलें, साफ पानी पिएं, फ्रेश खाना ही खाएं, फल-सब्जियों को अच्छे से साफ करके खाएं. बच्चों को सिखाएं कि टॉयलेट में या बाहर किस तरह हाथों को धोया जाता है.

यह भी पढ़ें: भारत में हर तीसरा व्यक्ति लिवर की इस समस्या का शिकार, इग्नोर करना फ्यूचर के लिए बन सकता मुसिबत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments