होमWellnessBeautyमुंहासों में जिंक सप्लीमेंट लेना फायदेमंद? साइंटिस्टों ने की बड़ी रिसर्च

मुंहासों में जिंक सप्लीमेंट लेना फायदेमंद? साइंटिस्टों ने की बड़ी रिसर्च

acne problem in summer: गर्मी में एक्ने यानि मुंहासों की समस्या हर किसी को परेशान करती है. तेज धूप, ऑयली स्किन इसके होने के बड़े कारणों में शामिल हैं. ए

acne problem in summer: गर्मी में एक्ने यानि मुंहासों की समस्या हर किसी को परेशान करती है. तेज धूप, ऑयली स्किन इसके होने के बड़े कारणों में शामिल हैं. एक्ने होने पर स्किन की ऊपरी परत खराब हो जाती है. ड्राई हो जाती है. वहीं दर्द और लालिमा से पूरी स्किन भर जाती है. इसके होने पर चेहरे की खूबसूरती में ग्रहण लग जाता है.

दरअसल कई मामलों में एक्ने होने के पीछे आनुवंशिक कारण और पोषण से जुड़ी कमी भी हो सकती है. इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट बैलेंस्ड डाइट और सप्लीमेंट्स की ओर भी ध्यान देना जरूरी है. हालांकि जिंक पर हुई स्टडीज बताती है कि एक्ने से छुटकारा पाने के लिए जिंक फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं.

जिंक पर हुई स्टडी

जिंक पर हुई स्टडीज में ये बात देखने को मिली है कि इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो एक्ने की समस्या में राहत पहुंचाते हैं. इसमें सूजनरोधी (Anti-inflammatory) गुण पाए जाते हैं, जो एक्ने के कारण होने वाली लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, जिंक स्किन में बनने वाले एक्सट्रा ऑयल जिसे सीबम कहा जाता है, इसके प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है. बता दें कि जब स्किन में जरूरत से ज्यादा तेल बनने लगता है तो स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं. ऐसे में एक्ने की समस्या हो जाती है.

जिंक ऐसा खनिज लवण है जो स्किन की मरम्मत और घाव भरने की प्रक्रिया को भी तेज करता है, जिससे एक्ने के निशान जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है. साथ ही, इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, जो एक्ने को बढ़ाने वाले कारकों में से एक माना जाता है. यही कारण है कि जिंक पर की गई स्टडी में ये बात सामने आई है कि ये एक्ने की समस्या में लाभ पहुंचाता है.

किन चीजों से मिलता जिंक?

अपनी बॉडी में आप जिंक को कई चीज़ों से पूरा कर सकते हैं. दरअसल जब सुंदरता की बात आती है तो कई लोग सिर्फ सप्लीमेंट पर ही भरोसा करते हैं. लेकिन जिंक सप्लीमेंट के अलावा आप जिंक की पूर्ति कद्दू के बीज, तिल, चना, राजमा, दालें, दूध, दही से भी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक बेहतरीन डायटीशियन की मदद लेनी होगी, जो आपको बेहतर डाइट प्लान बनाकर दें.

कब-कब हुई स्टडी

बता दें कि एक्ने और जिंक पर शोध कोई नई बात नहीं है. इस विषय पर शुरुआती क्लीनिकल स्टडीज 1970 के दशक में हुई थीं. 1977 में K. Weismann और उनके सहयोगियों ने ओरल जिंक सल्फेट पर एक डबल-ब्लाइंड क्लीनिकल ट्रायल किया था, जबकि 1978 में K. Göransson और उनकी टीम ने भी एक्ने मरीजों में जिंक के प्रभाव का अध्ययन किया. इन अध्ययनों में जिंक से कुछ मरीजों में सुधार देखा गए थे.

इसके बाद कई वर्षों तक अलग-अलग शोध हुए. हाल के वर्षों में 2020 में Brittany E. Yee, Phillip Richards और सहयोगियों ने उपलब्ध अध्ययनों की सिस्टमैटिक रिव्यू और मेटा-एनालिसिस रिपोर्ट छपी. इस रिसर्च में पाया गया कि एक्ने वाले लोगों में जिंक का लेवल कम हो सकता है. वहीं जिंक सप्लीमेंटेशन से सूजन वाले मुंहासों (Inflammatory Acne) में सुधार देखने को मिला है.

सावधानी जरूरी

हालांकि साइटिंस्टों का मानना है कि जिंक एक्ने मैनेंटमेंट में मदद तो करते हैं, लेकिन ये कोई स्थायी इलाज नहीं है. इसके प्रभाव व्यक्ति-व्यक्ति में अलग हो सकते हैं और गंभीर एक्ने समस्या में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Healthy Makeup लगाने के जानें तरीके, फॉलो करें ये टिप्स

FAQs

सवाल: क्या जिंक एक्ने (मुंहासों) की समस्या में मदद कर सकता है?

जवाब: हां, जिंक में सूजनरोधी गुण होते हैं और यह त्वचा में तेल (सीबम) के उत्पादन को संतुलित करने में मदद कर सकता है, जिससे एक्ने की समस्या कम हो सकती है.

सवाल: एक्ने के लिए जिंक क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?

जवाब:जिंक त्वचा की मरम्मत, घाव भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है. यह एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया के प्रभाव को भी कम कर सकता है.

सवाल: जिंक किन खाद्य पदार्थों से प्राप्त किया जा सकता है?

जवाब:जिंक कद्दू के बीज, तिल, दालें, मेवे, अंडे, डेयरी उत्पाद, मांस और समुद्री खाद्य पदार्थों में पाया जाता है. संतुलित आहार से इसकी जरूरत पूरी की जा सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments