होमWellnessFitnessगर्मी में Cardio Workout करने वाले जरूर जान लें ये बात, नहीं...

गर्मी में Cardio Workout करने वाले जरूर जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार

How to do cardio in summer: कार्डियो एक्सरसाइज हार्ट और लंग्स के लिए बेहतर मानी जाती है. सही तरीके से की गई एक्सरसाइज दिल की क्षमता को बढ़ाने का काम करती है.

How to do cardio in summer: कार्डियो एक्सरसाइज हार्ट और लंग्स के लिए बेहतर मानी जाती है. सही तरीके से की गई एक्सरसाइज दिल की क्षमता को बढ़ाने का काम करती है. इसलिए कार्डियो एक्सरसाइज दिल के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इसके करने से हार्ट हेल्दी रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. लेकिन गर्मियों के लिए इनके लिए एक समय हैं. खास समय पर की गई कार्डियो एक्सरसाइज हार्ट की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है.

दरअसल जिन लोगों को नहीं पता कि कार्डियो एक्सरसाइज क्या होती हैं. उन्हें बता दें कि कार्डियों एक्सरसाइज में Running दौड़ना, Walking तेज चलना, Cycling साइकिल चलाना, Jump Rope रस्सी कूदना, Swimming तैराकी, Dancing डांस करना, Jumping Jacks जंपिंग जैक्स, Burpees बर्पीज, Stair Climbing सीढ़ियां चढ़ना जैसी गतिविधियों को कार्डियो एक्सरसाइज कहते हैं.

गर्मी में कार्डियो करना का सही समय

अगर आपका दिल हेल्दी रहेगा तो आप हेल्दी रहेंगे. इसमें मदद करेगा कार्डियो एक्सरसाइज, वहीं गर्मियों के दिनों में इस एक्सरसाइज को करने के लिए बेस्ट टाइम सिलेक्ट करें. उसी टाइम पर कार्डियो एक्सरसाइज करने से आपको फायदा मिलेगा. भीषण, तपती गर्मी में कार्डियों एक्सरसाइज करने का बेस्ट टाइम है, सुबह 5:30 बजे से 8 बजे के बीच. क्योंकि इस समय तक वातावरण में हल्की ठंडक बनी रहती है. तापमान सामान्य रहता है. तेज धूप नहीं होती. वहीं शाम के समय भी आप कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं, जब धूप चली जाए और सूरज छिप जाता है.

यह भी पढ़ें: एक्सरसाइज के दौरान न करें ये गलतियां, आ सकता हार्ट अटैक! जानें सही तरीका

ये टाइम क्यों बेस्ट

दरअसल गर्मियों के दिल आलस भरे होते हैं. कई लोग सुबह जल्दी नहीं उठ पाते और वह आलस के कारण 10 से 11 बजा देते हैं. ऐसे में उन्हें उठते ही एक्सरसाइज करने का मन होता है. लेकिन एक्सरसाइज का ये समय सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. तेज गर्मी में गलत समय पर कार्डियो करना शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है.कई बार लोग बिना मौसम को समझे दोपहर या तेज धूप में एक्सरसाइज कर लेते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए कार्डियो एक्सरसाइज करने के लिए बेस्ट टाइम चुनें.

एक्सरसाइज के दौरान किन बातों का रखें ध्यान

कार्डियो एक्सरसाइज करने से पहले भरपूर मात्रा में पानी पिएं. एक्सरसाइज के बाद भी पानी पिएं. ऐसे में बॉडी डिहाईड्रेशन से बची रहेगी. वहीं बहुत ज्यादा हैवी वर्कआउट करने से बचें. एक्सरसाइज के दौरान हल्के और सूती कपड़े का चयन करें. सुबह उठते ही एक्सरसाइज करने न बैठ जाएं. वहीं खाली पेट ज्यादा देर तक कार्डियो न करें. एक्सरसाइज के तुरंत बाद ठंडा पानी या बहुत ठंडी चीजें लेने से बचें. इसके अलावा अगर आपको एक्सरसाइज के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत रूक जाएं. डॉक्टर की सलाह लें.

किस समय एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए

एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों के दिनो में दोपहर के समय में या फिर 11 बजे से 4 बजे के बीच कार्डियो बिल्कुल भी न करें. इस समय वातावरण गर्म होता है. वहीं लू चलने का समय होता है. वहीं धूप से निकलने वाली हानिकारक किरणें बहुत ज्यादा होती हैं, जो शरीर को सीधा नुकसान पहुंचा सकती हैं. दोपहर की धूप और गर्मी के दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और शरीर जल्दी थकने लगता है. इसलिए इस कार्डियो एक्सरसाइज करने से बचें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss करने से पहले लें डॉक्टर की सलाह, नहीं तो बीमारी के हो जाएंगे शिकार

FAQs

सवाल: क्या गर्मियों में कार्डियो एक्सरसाइज करना सुरक्षित है?

जवाब: हां, लेकिन सुबह या शाम के ठंडे समय में करें। अधिक गर्मी में कार्डियो करने से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.

सवाल: गर्मियों में कार्डियो एक्सरसाइज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब: पर्याप्त पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, धूप से बचें और शरीर में थकान, चक्कर या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत आराम करें.

सवाल:गर्मियों में कौन-सी कार्डियो एक्सरसाइज बेहतर मानी जाती हैं?

जवाब: तेज चलना, साइकिलिंग, तैराकी, जॉगिंग और हल्की एरोबिक्स जैसी कार्डियो एक्सरसाइज गर्मियों में अच्छे विकल्प हो सकते हैं, बशर्ते इन्हें सही समय और उचित हाइड्रेशन के साथ किया जाए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments