होमWellnessFitnessWeight Loss करने से पहले लें डॉक्टर की सलाह, नहीं तो बीमारी...

Weight Loss करने से पहले लें डॉक्टर की सलाह, नहीं तो बीमारी के हो जाएंगे शिकार

Health Tests Before Weight Loss: क्या आप भी अपना वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं? समझ नहीं आ रहा कैसे शुरूआत करें? पहले डॉक्टर की सलाह लें.

Health Tests Before Weight Loss: क्या आप भी अपना वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं? समझ नहीं आ रहा कैसे शुरूआत करें? वैसे तो वजन घटाना का सबसे आसान तरीका एक्सरसाइज है. लेकिन वजन घटाने से पहले आपको कुछ मेडिकल टेस्ट जरूर करा लेने चाहिए.

ये सुनने में आपको थोड़ा-सा अजीब लग सकता है. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसे में आप सही तरीके से घटा पाएंगे. क्योंकि आपने अक्सर सुना होगा कि कई लोग वजन घटाने के चक्कर में बीमार पड़ जाते हैं. दरअसल वजन घटाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है. ऐसे में शरीर का इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ता है. अगर शरीर से जरूरी पोषक तत्व कम हो जाएंगे तो शरीर बीमारी की चपेट में जल्दी आएगा. इसलिए एक्सरपर्ट कहते हैं अगर आपको वजन कम करना है तो इससे पहले मेडिकल टेस्ट जरूर कराएं. जिससे भविष्य में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो.

वजन घटाने से पहले कराएं ये टेस्ट

सीबीसी टेस्ट

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. वहीं कंंप्‍लीट ब्‍लड काउंट (CBC) टेस्‍ट जरूर कराएं. इस टेस्ट से आपको अपने शरीर की ब्लड की स्थिति पता चलेगी. यानि अगर आपके शरीर में खून की कमी होगी तो आपका वजन घटाना खतरनाक हो सकता है. आपको एनीमिया, या बीमारी के शिकार हो सकते हैं. इसलिए वजन घटाने से पहले इस टेस्ट को जरूर कराएं.

फास्टिंग ग्लूकोज और HbA1c

फास्टिंग ग्लूकोज और HbA1c का टेस्ट शरीर में ब्लड शुगर लेवल पता चलता है. इसलिए ये टेस्ट जरूरी है. इस टेस्ट से प्री-डायबिटीज, डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याओं का पता चलता है. अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो आप पहले ही सावधान हो जाएंगे. कई बार प्रीडायबिटीज, डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं वजन बढ़ने और वजन घटाने में कठिनाई का कारण बन सकती हैं. यदि ये समस्याएं पहले से मौजूद हों, तो डाइट और एक्सरसाइज प्लान उसी के अनुसार तैयार किया जा सकता है. इसलिए इस टेस्ट को जरूर कराएं.

थायराइड टेस्ट

ये बात सभी को पता है कि थायराइड शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है. इस टेस्ट को कराने से आपको पता चलता है कि आपकी ग्रंथि सही से काम कर रही है या नहीं. अगर किसी व्यक्ति को हाइपोथायरायडिज्म है, तो उसका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे वजन बढ़ना और वजन कम करने में परेशानी हो सकती है.

ल‍िप‍िड प्रोफाइल टेस्‍ट

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से शरीर में फैट्स और कोलेस्ट्रॉल का लेवल पता चलता है. वजन घटाने से पहले लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराने से हार्ट हेल्थ और शरीर में फैट के लेवल की सही जानकारी मिलती है. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ा हुआ हैं, तो डॉक्टर उसी के अनुसार डाइट और एक्सरसाइज प्लान तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Belly Fat घटाना क्यों होता है मुश्किल? जानिए छिपे हुए कारण

FAQs

सवाल: वजन कम करने से पहले मेडिकल टेस्ट कराना क्यों जरूरी है?

जवाब: मेडिकल टेस्ट से यह पता चलता है कि व्यक्ति को थायरॉइड, डायबिटीज, हार्मोनल असंतुलन या अन्य कोई स्वास्थ्य समस्या तो नहीं है, जो वजन बढ़ने या घटने को प्रभावित कर रही हो.

सवाल: वजन घटाने के लिए कौन-कौन से टेस्ट करवाए जा सकते हैं?

जवाब: डॉक्टर की सलाह पर थायरॉइड प्रोफाइल, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट और कुछ मामलों में हार्मोन संबंधी जांच कराई जा सकती है.

सवाल: बिना मेडिकल टेस्ट के वजन घटाने की कोशिश करने से क्या नुकसान हो सकता है?

जवाब: बिना जांच के डाइट या वेट लॉस प्लान शुरू करने से पोषक तत्वों की कमी, कमजोरी, मांसपेशियों का नुकसान और किसी छिपी हुई बीमारी के नजरअंदाज होने का खतरा बढ़ सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments