Why is it so hard to lose fat in my stomach: बेली फैट को कम करना बहुत मुश्किल होता है. आपने अक्सर देखा होगा जो मोटापा के शिकार हैं, उनकी बॉडी में सबसे ज्यादा बेली फैट ही नजर आता है. उसे कम करना इतना मुश्किल होता है कि बेली फैट घटाने के चक्कर में हाथ और पैरों की चर्बी कम हो जाती है. यहां पर एक सवाल निकलकर आता है कि आखिर बेली फैट को कम करना इतना मुश्किल क्यों है?
बेली फैट पेट के आसपास जमा होने वाली एक्सट्रा चर्बी को कहा जाता है. यह सिर्फ स्किन के नीचे जमा होने वाली चर्बी ही नहीं होती, बल्कि पेट के अंदर अंगों के आसपास जमा होने वाला विसरल फैट (Visceral Fat) भी हो सकता है. आपको बता दें कि विसरल फैट को बहुत खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह कई गंभीर हेल्थ समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकती है.
बेली फैट घटाना क्यों होता मुश्किल?
विसरल फैट
विसरल फैट (Visceral Fat) वह चर्बी है जो पेट के अंदर गहराई में जमा होती है और लीवर, आंतों के अलावा दूसरे अंगों के आसपास घिर जाती है. यह सामान्य दिखने वाली पेट की चर्बी से अलग होती है और हेल्थ के लिए खतरनाक मानी जाती है. इस चर्बी के कारण शरीर में सूजन बढ़ जाती है. ये फैट इंसुलिन की कार्यक्षमता पर भी असर डालती है. इसके कारण
टाइप-2 डायबिटीज, दिली की बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी समस्याओं के होने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में फैट को बर्न करना और चुनौतीपूर्ण काम बन जाता है.
खराब लाइफस्टाइल
ऐसे बहुत से लोग हैं जो रोजाना एक्सरसाइज करते हैं लेकिन उसके बाद भी जंक फूड का सेवन करते हैं. इस तरह के फूड्स उनके पेट की चर्बी को बढ़ावा देती है. इसलिए उनका बेली फैट घटाना मुश्किल हो जाता है.
हार्मोनल असंतुलन
अगर आपको अपने पेट की चर्बी कम करनी है तो आपको स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करनी चाहिए. क्योंकि जब आप स्ट्रेस में होते हैं तो शरीर कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज करता है. इस होर्मोन का सीधा संबंध पेट की चर्बी से है. लंबे समय तक तनाव में रहने से खाने की क्रोविंग होती है. खासतौर पर भूख और मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है, साथ ही शरीर पेट के आसपास अधिक चर्बी जमा करने लगता है.
यह भी पढ़ें: Alert! सोशल मीडिया वर्कआउट फॉलो करना पड़ सकता भारी, जानें नुकसान
FAQs
सवाल: कोर्टिसोल का स्तर कम करने के लिए क्या किया जा सकता है?
जवाब: नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, ध्यान (मेडिटेशन), योग और तनाव प्रबंधन की तकनीकें अपनाकर कोर्टिसोल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है, जिससे वजन और बेली फैट को मैनेज करना आसान हो सकता है.
सवाल: कोर्टिसोल का पेट की चर्बी से क्या संबंध है?
जवाब: लंबे समय तक कोर्टिसोल का स्तर बढ़ा रहने पर शरीर पेट के आसपास अधिक चर्बी जमा कर सकता है. इसके अलावा यह भूख और हाई-कैलोरी फूड की क्रेविंग भी बढ़ा सकता है.
सवाल: कोर्टिसोल हार्मोन क्या है?
जवाब: कोर्टिसोल एक स्ट्रेस हार्मोन है, जो तनावपूर्ण परिस्थितियों में शरीर द्वारा बनाया जाता है. यह ऊर्जा, ब्लड शुगर और शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

