Healthy makeup tips at home: मेकअप चेहरे की खूबसूरती बढ़ाना का काम करता है. लेकिन अगर मेकअप को हेल्दी तरीके से न लगाया जाए तो वह सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि मेकअप को कैसे लगाएं जो सेहत के लिए भी हेल्दी रहें.
दरअसल गलत तरीके से लगाया गया मेकअप सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. गंदे मेकअप ब्रश और स्पंज के इस्तेमाल से स्किन पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे मुंहासे, एलर्जी, रैशेज और स्किन समस्या का खतरा बढ़ जाता है. वहीं एक्सपायर या बेकार गुणवत्ता वाले ब्यूटी प्रोडक्ट स्किन में जलन और सूजन पैदा कर सकते हैं. वहीं, आंखों के आसपास गलत तरीके से मेकअप लगाने से आंखों में इंफेक्शन हो सकता है. इसके अलावा, मेकअप हटाए बिना सोने से पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन का नेचुरल बेरियर खराब हो सकता है ऐसे में स्किन बेजान दिखने लगती है. इसलिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट का उपयोग करें और सही तरीके से मेकअप लगाएं.
ऐसे लगाएं हेल्दी मेकअप
स्किन को करें तैयार
स्किन पर मेकअप अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि स्किन को तैयार करें. स्किन तैयार करने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं, इसके बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं. बेस तैयार करने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ऐसे में मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है. साथ ही स्किन ड्राई नहीं होती. कभी भी मेकअप को डायरेक्ट अप्लाई न करें.
फाउंडेशन का यूज़
फाउडेंशन का प्रयोग दाग-धब्बों या हल्के निशानों को कवर करने के लिए किया जाता है. लेकिन अगर आप इसका प्रयोग करना चाहते हैं तो इसे लगाने से पहले चेहरे को साफ करें, मॉइस्चराइज़र और प्राइमर लगाएं. इसके बाद अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन चुनें. नेचुरल दिखने के लिए ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं. फाउंडेशन की थोड़ी सी मात्रा लें और इसे हल्के हाथों से चेहरे पर ब्लेंड करें.
आईब्रो को हाईलाइट करें
मेकअप करते समय लड़किया अपनी आईब्रो को शैप देना या फिर उसके लाइनअप करना भूल जाती है. जबकि आईब्रो अगर शेप में सेट हों तो ये आपके चेहरे को एक शेप देती हैं और आपकी आंखों को उभार पर दिखाती हैं. आईब्रो सेट करने के लिए आईब्रो पेंसिल, पाउडर या ब्राउ जेल की मदद ले सकते हैं. हेल्दी आईब्रो मेकअप के लिए साफ और अच्छी गुणवत्ता वाले मेकअप प्रोडक्ट्स का ही उपयोग करें. ताकि स्किन और आंखों के आपसाप किसी भी तरह की जलन या एलर्जी होने से बचा जा सके. वहीं जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें.
आंखों पर ग्लिटर न लगाएं
आंखों पर ग्लिटर लगाते समय सावधानी जरूर रखें. केवल आई-सेफ (Eye-safe) कॉस्मेटिक ग्लिटर का ही इस्तेमाल करें. ग्लिटर को सीधे आंख के अंदर या वॉटरलाइन के पास लगाने से बचें. वहां लगाने से जलन, खुजली या आंखों को नुकसान हो सकता है. पहले आईशैडो बेस या ग्लिटर प्राइमर लगाएं, फिर छोटे ब्रश या उंगली की मदद से हल्के हाथों से ग्लिटर लगाएं. यदि ग्लिटर आंख में चला जाए तो आंख को रगड़ें नहीं, बल्कि साफ पानी से धो लें. याद से सोने से पहले ग्लिटर और मेकअप को अच्छी तरह हटाना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Eyebrow Growing Tips: आपकी आइब्रो भी हैं बहुत हल्की? अपनाएं ये ट्रीटमेंट
FAQs
सवाल: गलत तरीके से मेकअप लगाने से त्वचा को क्या नुकसान हो सकता है?
जवाब: गलत तरीके से मेकअप लगाने या गंदे ब्रश और स्पंज का इस्तेमाल करने से मुंहासे, एलर्जी, रैशेज और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
सवाल: क्या मेकअप हटाए बिना सोना नुकसानदायक है?
जवाब: हां, मेकअप हटाए बिना सोने से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे मुंहासे बढ़ सकते हैं और त्वचा की प्राकृतिक मरम्मत प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
सवाल: आंखों के आसपास मेकअप करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: आंखों के लिए सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों का उपयोग करना चाहिए. एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक्स या गंदे मेकअप ब्रश के इस्तेमाल से आंखों में जलन, खुजली और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

