होमWellnessBeautyEyebrow Growing Tips: आपकी आइब्रो भी हैं बहुत हल्की? अपनाएं ये ट्रीटमेंट

Eyebrow Growing Tips: आपकी आइब्रो भी हैं बहुत हल्की? अपनाएं ये ट्रीटमेंट

How do you thicken your eyebrows: आंखों की खूबसूरती आईब्रो के बिना अधूरी है. काली-घनी आइब्रो आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के काम करती है.

How do you thicken your eyebrows: आंखों की खूबसूरती आईब्रो के बिना अधूरी है. काली-घनी आइब्रो आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के काम करती है. कई बार आईब्रो बनाने के दौरान पार्लर वाले हमारी आईब्रो खराब कर देती है. ऐसे में वह आईब्रो बुरी दिखती है. उसे वापस से ठीक होने में 4 से 8 हफ्तों तक का समय लग सकता है. हालांकि ये व्यक्ति की उम्र और ग्रोथ पर निर्भर करती है. लेकिन कुछ सरल उपायों की मदद से आप वापस से आईब्रो काली और घनी कर सकते हैं.

आइब्रो आंखों के लिए नेचुरल फ्रेम का काम करती हैं. वे आंखों को उभारने, चेहरे के एक्सप्रेशन दिखाने और चेहरे को बैलेंस्ड लुक देने का काम मदद करती है. घनी और सही आकार की आइब्रो आंखों की सुंदरता बढ़ाकर पूरे चेहरे की सुंदरता बढ़ाती है.

ऐसे करें आइब्रो को घना

आरंडी का तेल

आइब्रो को काली और घना बनाने के लिए आप आरंडी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तेल से बालों की ग्रोथ तेज होती है. ये आपके बालों को पोषण देना का काम करेगा. इसमें मौजूद फैटी एसिड, खासकर रिसिनोलेइक एसिड, बालों और त्वचा को नमी देने में मदद करता है. आरंडी का तेल रात को सोने से पहले लगाना सबसे अच्छा माना जाता है. इससे तेल को पूरी रात आइब्रो पर रहने का समय मिल जाता है.

बादाम का तेल

बादाम का तेल आइब्रो की ग्रोथ के लिए सही है. इसमें मौजूद विटामिन E बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने में मदद करते हैं. इसे आप रात को सोने से पहले चेहरा साफ करके लगा सकते हैं. हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. रोजाना लगाने से आइब्रो हेल्दी और घनी बनने में मदद मिलेगी.

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल भी आइब्रो को पोषण देने का काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने में मदद करते हैं. इसे आप रात को सोने से पहले लगाएं. हफ्ते में 4-5 बार रोजाना लगाएं. अगर स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

आइब्रो की देखरेख कैसे करें?

  • हमेशा चेहरा धोते समय आइब्रो को भी साफ करें. क्योंकि इनमें धूल, तेल और गंदगी हो सकती है. उसे अच्छे से हटाएं.
  • अक्सर लोगों को आदत होती है कि वह बार-बार थ्रेडिंग करवाते हैं. ऐसा करने से बचें. ये बालों को कमजोर करके इसकी नेचुरल ग्रोथ को कम करती है.
  • डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक, बायोटिन और विटामिन E से भरपूर फूड्स को शामिल करें. ये फूड्स आइब्रो की ग्रोथ और मजबूती देने का काम करेगी.
  • बादाम तेल, ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल की थोड़ी मात्रा लगाकर आइब्रो और आसपास की स्किन को मॉइस्चराइज रखें.
  • अगर आप आइब्रो पेंसिल या किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो सोने से पहले उन्हें छुड़ाना ना भूलें.
  • आंखों और आइब्रो को बार-बार रगड़ने से बचें. ऐसे में बाल टूट सकते हैं और उनकी जड़ें कमजोर हो सकती हैं.
  • अच्छी नींद और भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें. ये शरीर के साथ-साथ बालों के हेल्दी ग्रोथ के लिए भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: गीले बाल बांधने से बिगड़ सकती स्कैल्प की सेहत, ये लक्षण दिखने पर तुरंत करें ये इलाज

FAQs

सवाल: आइब्रो आंखों की खूबसूरती कैसे बढ़ाती हैं?

जवाब: आइब्रो आंखों को फ्रेम करती हैं, जिससे वे अधिक बड़ी, आकर्षक और स्पष्ट दिखाई देती हैं.

सवाल : क्या आइब्रो चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करती हैं?

जवाब: हां, सही आकार की आइब्रो चेहरे के संतुलन और आकर्षण को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

सवाल : आइब्रो का मुख्य काम क्या है?

जवाब: सुंदरता बढ़ाने के अलावा आइब्रो पसीने, धूल और नमी को आंखों में जाने से रोकने में भी मदद करती हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments