होमHealth Newsसासों की नली सिकोड़ रहा AC, जानें कैसे और क्या है इसका...

सासों की नली सिकोड़ रहा AC, जानें कैसे और क्या है इसका कारण

Side Effects of Air Conditioner: आज हमारे पास हर चीज से राहत पाने के लिए उपाय हैं. सर्दी लगे तो पंखा बंद किया, स्वेटर पहन लिया.

Side Effects of Air Conditioner: आज हमारे पास हर चीज से राहत पाने के लिए उपाय हैं. सर्दी लगे तो पंखा बंद किया, स्वेटर पहन लिया. गर्मी लगे तो एसी का इस्तेमाल कर लिया. एसी तो अब इतना आम हो चुका है कि अगर आपके घर में न लगा हो तो चार लगो सवाल करते हैं, कि एसी नहीं लगा. गाड़ी हो मॉल हो या फिर घर एसी हर जगह आपको मिल ही जाएगा. क्योंकि गर्मी ने कहर दिखाना शुरू कर दिया है.

लोगों ने इस गर्मी से राहत पाने के लिए एसी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी एसी का अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो इस जानकारी को पूरा पढ़कर जाइएगा. दरअसल इससे कई नुकसान हमारे शरीर को हो रहे हैं. जिसके कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं. ऐसे में अगर आप अपना अधिक समय ऐसी में बिताते हैं, तो ये आपको ‘सिक बिल्डिंग सिंड्रोम’ की शिकायत हो सकती है. पहली बार सुना न? क्या है ये आज इसी पर बात होने वाली है. आइए डिटेल में जानते हैं.

AC की हवा से हो सकती कई परेशानियां

वहीं आपको बता दें कि ऐसी की हवा भले ही आपको अभी ठंडी हवा दे रही है. लेकिन अधिक देर तक ऐसी में बैठना काफी नुकसानदेह हो सकता है. कई बार गंभीर परेशानियों का कारण बन जाता है. जैसे सिरदर्द, गला बैठना, सर्दी-खांसी या फिर स्किन का सूखना. इस तरह के लक्षण आपको दिखाई दे सकते हैं. ऐसी की हवा में लगातार रहने से सांस लेने में तकलीफ, साइनस की परेशानी या फिर सिर में ऑक्सीजन के फ्लो में बदलाव का कारण हो सकता है. एसी (AC) में ज्यादा देर रहने से सिर भारी होने या दर्द होना एक आम बात है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है?

AC में रहने से हो सकती परेशानियां

वहीं अगर आप ऐसी में लगातार रहते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन, खून की नलियां सिकुड़ना, साइनस की समस्या, ऑक्सीजन का स्तर और ताजगी में कमी जैसी समस्या हो सकती है. जब हम AC में होते हैं, तो वो कमरे की नमी सोखता है. जिससे हवा काफी ड्राई हो जाती है. यही ड्राई हवा शरीर से नमी खींच लेती है. जिससे पानी की कमी या फिर डिहाइड्रेशन की समस्या और फिर सिरदर्द होता है.

लगातार एसी में रहने से खून की नलियां सिकुड़ जाती है. जिसे मेडिकल टर्म में Vasoconstriction कहा जाता है. ये तब होता है जब हमारी बॉडी बहुत ठंडी हवा के कॉन्टैक्सट में आती है. हमारे शरीर को गर्म रखने के लिए हमारी ब्लड वेसेल्स खुद को सिकोड़ने लगती है. ये भी स्ट्रेस सिर में दर्द की परेशानियों को बढ़ा देता है.

यह भी पढ़ें: 40 के बाद…भूलने की बीमारी से बचना है तो आज ही शुरू करें ये डाइट!

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments