होमDietNavratri 2026: व्रत रखने से हो जाता Blood Pressure Low, इन्हें खाने...

Navratri 2026: व्रत रखने से हो जाता Blood Pressure Low, इन्हें खाने से रहेगा सही

Low Blood Pressure: कई लोगों को व्रत में ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान करती हैं. उनका ब्लड प्रेशर कम हो जाता है.

Low Blood Pressure: कई लोगों को व्रत में ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान करती हैं. उनका ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. जिससे उन्हें शारीरिक कमजोरी, थकान, चक्कर और कभी-कभार बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. वहीं कहीं लोग ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से व्रत नहीं रखते. लेकिन अगर आपको ये पता हो कि ब्लड प्रेश लो क्यों होता है, और लो होने पर क्या खाने पर आप ठीक रहेंगे तो आप आसानी से व्रत रख सकेंगे.

ब्लड प्रेशर लो को बीपी लो, हाइपोटेंशन भी कहा जाता है. इस समस्या में शरीर के अंगों खासतौर पर दिमाग तक ऑक्सीजन और खून पहुंचने में कमी हो जाती है, तो चक्कर आना, धुंधला दिखना, बेहोशी, कमजोरी, थकान और मतली जैसा महसूस होता है. कभी-कभार ये इतना गंभीर रुप ले लेता है कि यह हृदय गति रुकने, अंगों का ठीक प्रकार से काम न करना और ब्रेन स्ट्रोक या गिरने से गंभीर चोट का कारण बन सकता है.

क्यों होता बीपी लो?

व्रत के दौरान अक्सर लोग घंटों-घंटों बिना कुछ खाए पिए रहते हैं. इससे शरीर का ग्लूकोज लेवल यानि शरीर को ऊर्जा देने वाला सोर्स कम हो जाता है. जिस कारण ब्लड प्रेशर अचानक से गिरने लगता है और आपको ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या परेशानी करती है. कम पानी पीने की वजह से भी ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. वहीं व्रत में लोग सामान्य नमक रोज की तुलना में कम खाते हैं, जिससे भी बल्ड प्रेशर की समस्या परेशान करती है. कम सोडियम लेवल यानि नमक का खाना भी लो ब्लड प्रेशर को न्यौता देता है.

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण

  • चक्कर आना
  • कमजोरी और थकान
  • आंखों के आगे अंधेरा छाना
  • पसीना आना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • ब्लड प्रेशर लो होने पर तुरंत क्या खाएं?

BP लो होने पर तुरंत खाएं ये चीजें

व्रत के दौरान अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या लग रही हौ तो तुरंत नमक वाला पानी पीना चाहिए. नमक वाला पानी पीने के लिए आप सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं. एक गिलास पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर पीने से BP तुरंत बैलेंस हो जाता है.

वहीं अगर इस समस्या में एक चम्मच शहद खाने पर भी आराम मिलता है. शहद में प्राकृतिक मिठास होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है.

व्रत के दौरान अगर आप फलों का सेवन करते हैं, तो केले में ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने के गुण होते हैं. अगर आपको लगें कि आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ रहा है, तो आप केला खा सकते हैं. केला शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस सुधारता है.

लो ब्लड प्रेशर की समस्या न हो इसके लिए आप उबले आलू में नमक मिलाकर भी खा सकते हैं. इससे शरीर को सोडियम और कार्बोहाइड्रेट मिलता है.

व्रत में नारियल पानी पीना और छाछ पीने से भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर किया जा सकता है.

व्रत के दिनों में ब्लड प्रेशर लो न हो इसके लिए हर 2 से 3 घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाते रहें.

यह भी पढ़ें: Gas While Fasting: व्रत वाली थाली में शामिल कीजिए ये आटा, वजन कम करने में करेगा मदद

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments