होमExplainersअजगर के खून से घटेगा वजन! नहीं कोई Side Effect; जानें कैसे...

अजगर के खून से घटेगा वजन! नहीं कोई Side Effect; जानें कैसे होगा ये कमाल

Python Blood Could Help In Reducing Obesity: जो लोग मोटापे का सामना कर रहे हैं, वो इसे घटाने के लिए कई तरह की तरकीब खोजते रहते हैं.

Python Blood Could Help In Reducing Obesity: जो लोग मोटापे का सामना कर रहे हैं, वो इसे घटाने के लिए कई तरह की तरकीब खोजते रहते हैं. जैसे दवा लेना, जिम जाना, बैलेंस्ड डायट लेना. इस तरह की तरकीबों को खोजते भी हैं, और उन्हें अपनाते भी हैं. हालांकि कई बार लंबे समय तक इनका असर देखने को नहीं मिल पाता. अब ऐसे लोगों पर एक रिसर्च सामने आई. जिसमें ये पाया गया कि अजगर के खून से मोटापा कम करने में काफी मदद मिलेगी.

आपने बिल्कुल सही पढ़ा. इस रिसर्च ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. साइंटिस्ट ने ये क्लेम किया है कि बर्मी अजगर (Burmese Python) के खून से मोटापा कम किया जा सकता है. जानकारी मिली कि इस अजगर के खून में एक खास अणु पाए जाते हैं, जो फ्यूचर में मोटापे को कम करने में मदद कर सकते हैं. क्योंकि ये रिसर्च अभी शुरू हुई है. फिलहाल ये अपने स्टार्टिंग फेज में ही है. लेकिन जब इसके नतीजे सामने आएंगे वो काफी दिलचस्प होने वाले हैं.

क्यों अजगर के खून पर हुई रिसर्च

पहले ये सवाल आता है कि आखिर अजगर के खून से ऐसा हो सकता है. इसे कैसे पता लगाया गया, तो बता दें कि अजगर अपनी ऐसी आदतों के लिए काफी मश्हूर है. जैसे अपने शरीर के आकार जितने बड़े शिकार को निगल जाना. या फिर कई महिनों तक भूखे रहना. यानी बिना खाए पिए बिता देना. साइंटिस्ट इसी पर रिसर्च करना चाहते थे. जब रिसर्च हुई तो खून की जांच की गई. जिसमें ये पाया गया कि खाना खाने के बाद अजगर के खून में कुछ खास मोलिक्यूल्स तेजी से बढ़ जाते हैं. जो उसके शरीर के मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

200 से अधिक Molecules की हुई पहचान

इस रिसर्च को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट द्वारा किया गया है. साइंटिस्ट ने 200 से अधिक Molecules पर रिसर्च की. जिसमें से एक Molecules पाया गया. इसे pTOS के नाम से जाना जाता है. यही Molecule सबसे अफेक्टिव पाया गया. यानी ये एक ऐसा Molecule है जो अजगर के खाना खाने के बाद 1000 गुना तक बढ़ जाता है. वहीं इसका टेस्ट मोटे चूहों पर किया गया. जब रिजल्ट देखे गए कि चूहों ने कम खाना शुरू कर दिया. इस तरह उनके वजन में गिरावट देखने को मिली. जानकारी मिली कि इसी के कारण 28 दिनों में चूहों के वजन में 9 प्रतिशत की कमी आई है.

दवाओं के साइड इफेक्ट से मिलेगी राहत

आप कहेंगे कि मार्केट में कई दवा और ट्रीटमेंट मौजूद है. इसकी क्या जरूरत? तो बता दें कि फिलहाल जो मार्केट में दवाएं मौजूद हैं उनमें कई साइड इफेक्ट जैसे मतली यानी ऊल्टी आना परेशान करता है. ये प्रोसेस पेट को खाली करने में काम में लिया जाता है. लेकिन साइंटिस्ट द्वारा चल रहे इस प्रोसेस से ये मोलिक्यूल दिमाग के उस जगह पर हिट करता है जहां भूख को कंट्रोल किया जा सकता है. जिसके कारण साइड इफेक्ट होने की संभावना काफी कम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: क्या जोखिम भरी है Knee Replacement सर्जरी? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments