होमWellnessHome RemediesGharelu Nuskhe: गले में हो रही किचकिच? बरसात के मौसम में इन...

Gharelu Nuskhe: गले में हो रही किचकिच? बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

Sore Throat Remedies: बारिश के मौसम में गले में किचकिच की समस्या आमतौर पर देखने को मिलती है. बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

Sore Throat Remedies: बारिश के मौसम में गले में किचकिच की समस्या आमतौर पर देखने को मिलती है. कभी-कभार ये समस्या कुछ दिनों में चली जाती है तो कभी-कभार महीनों-महीनें परेशान करती है. लेकिन कुछ घरेलू उपायों को मदद से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं. बारिश के मौसम में नमी वाले वातावरण के कारण चारों तरफ उमस बन जाती है जिस कारण सेंसिटिव लोगों को इस तरह की समस्या देखने को मिलती है.

मौसम में अचानक बदलाव, ठंडे-गर्म का तापमान, और वायरल/बैक्टीरियल संक्रमण गले में खराश या किचकिच का कारण बनते हैं. लेकिन कुछ लोग ज्यादा बीमार हो जाते हैं और दवाई लेना शुरू कर देते हैं. लेकिन हर बीमारी के लिए दवाई का सेवन करने की जरूरत नहीं होती. इसलिए आप इन बीमारियों के लिए कुछ छोटे-मोटे उपाय अपना सकते हैं.

गले की किचकिच को कैसे दूर करें?

हल्का भोजन करें

बरसात के मौसम में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. इसलिए डाइट में हल्का भोजन शामिल करने की जरूरत है. हल्का और सुपाच्य भोजन शरीर पर भारी नहीं पड़ेगा और डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करेगा. हल्के भोजन में सूप, खिचड़ी, दलिया शामिल कर सकते हैं.

गरारे करें

अगर आपके गले में किचकिच की समस्या हो गई है तो आप गरारे कर सकते हैं. हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें. ये आपको गले में हो रहे दर्द में राहत पहुंचाएगा. सूजन कम होगी. इसके लिए आपको हल्का गुनगुना पानी तैयार करना है और चुटकी भर नमक डालकर गरारे करें.

अदरक

गले में हो रहे दर्द के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं. अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया, फंगस को मारने का काम करते हैं. अदरक को कद्दूकस करके एक कप पानी में उबालें. इसे छानकर शहद मिलाकर पी जाएं, शहद अदरक के कड़वेपन को मारने का काम करेगा.

स्टीम लें

अगर गले में ज्यादा परेशानी है तो आप स्टीम भी ले सकते हैं. हल्के गुनगुने पानी का स्टीम लें. एक बर्तन में गर्म पानी भर लें, उसमें कुछ बूंदें नीलगिरी के तेल की डालें. इसके बाद तौलिए से ढककर 5-10 मिनट तक भाप लें. भाग लेने से गले की सूजन और दर्द में आराम पहुंचाएगा.

इन बातों का ध्यान रखें

  • बरसात के मौसम में ठंडा पानी पीने से बचें. साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से भी बचें.
  • गुनगुना पानी पीएं.
  • गर्म और ताजा खाना खाएं, क्योंकि बरसात के मौसम में रखे हुए खाने में बैक्टीरिया लगने की आंशका होती है.
  • बारिश में भीगने के बाद कपड़े तुरंत सूखे कपड़े पहनें.
  • बाहर के कटे हुआ फल, स्ट्रीट फूड के साथ-साथ मसालेदार और जंक फूड से दूरी बनाकर रखें.
  • हाथों की साफ-सफाई का खासतौर पर ध्यान रखें.
  • गले में खराश महसूस हो तो गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करें.
  • धूल, धुएं और प्रदूषण से बचाव करें, जरूरत हो तो मास्क पहनें.
  • पर्याप्त नींद लें और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी व पौष्टिक आहार लें.
  • अगर गले में तेज दर्द, बुखार या निगलने में परेशानी कई दिनों तक रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट खीरा-पुदीना जूस पीने के 5 बड़े फायदे, वजन घटाने से लेकर पेट साफ रखने तक मिलेगा लाभ

FAQs

सवाल: गले का दर्द कब गंभीर माना जाता है?

जवाब: अगर दर्द 3-4 दिन से ज्यादा रहे, तेज बुखार आए, या निगलने और सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

सवाल: गले के दर्द में घर पर क्या करें?

जवाब: गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करें, गर्म पानी पिएं और गर्म व ताजा भोजन का सेवन करें.

सवाल: बारिश के मौसम में गले में दर्द क्यों होता है?

जवाब: मौसम में नमी, वायरल संक्रमण, ठंडी चीजें खाने-पीने और इम्यूनिटी कमजोर होने से गले में दर्द हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments