होमHealth NewsSehat Ki Khabar: सरकार का दवाओं पर बड़ा फैसला, चिया सीड्स किसे...

Sehat Ki Khabar: सरकार का दवाओं पर बड़ा फैसला, चिया सीड्स किसे नहीं खाने चाहिए? जानें सांप काटने पर क्या करें

Sehat Ki Khabar: नवी मुंबई एयरपोर्ट से दवाओं के इंपोर्ट को मंजूरी, चिया सीड्स किन लोगों को नहीं खाने चाहिए और सांप काटने पर WHO की जरूरी सलाह जानें.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. दवाओं की सप्लाई अब और भी तेज होने वाली है. सरकार ने एक फैसला लिया जिसके तहत नवी मुंबई एयरपोर्ट से विदेश से आने वाली दवाओं को इंपोर्ट कराने की मंजूरी मिल गई है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. किन लोगों को हेल्दी चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए. जानें सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. बारिश के मौसम में सांप काटने के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं. सांप अगर काट ले तो क्या करना चाहिए जानेंगे तीसरे और आखिरी सेगमेंट में. चलिए शुरू करते हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO:

दवाओं की सप्लाई पर सरकार का बड़ा ऐलान

केंद्र सरकार ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के जरिए विदेश से आने वाली दवाओं को इंपोर्ट करने की मंजूरी दे दी है. इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स 1945 में बदलाव किया है. जिसके तहत अब एयरपोर्ट को इंपोर्ट के लिए ऑथराइज्ड एंट्री प्वाइंट घोषित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार सरकार का ये बदलाव रूल 43A में बदलाव करते हुए किया गया है. यानी एयरपोर्ट को ऐसी कैटेगरी में शामिल किया गया है जहां दवाओं को इंपोर्ट किया जा सकेगा.

किन लोगों को नहीं करना चाहिए चिया सीड्स का सेवन

लोग अपनी डाइट में चिया सीड्स को जोड़ने लगे हैं क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यही कारण है इसे सुपरफूड माना जाता है और लोग इस कारण से डाइट में जोड़ रहे हैं. लेकिन ये ध्यान रखना चाहिए कि किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए? इसका जवाब है कि ऐसे लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए जिन्हें एलर्जी हो. ऐसे लोग डॉक्टर से पहले सलाह लें उसके बाद ही चिया सीड्स का सेवन करें. इतना ही नहीं जो मरीज ब्लड थिनर दवाएं ले रहा है, लो ब्लड प्रेशर से परेशान है, डाइजेस्टिव सिस्टम से रिलेटेड समस्या हैं ऐसे लोगों को चिया सीड्स का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए. तभी ये उनके लिए फायदेमंद होगा.

सांप काट ले तो क्या करें?

बारिश का मौसम है, ऐसे मौसम में सांप काटने की घटनाएं बढ़ जाती है. कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसमें सांप इधर से उधर पानी में रेंगते नजर आ रहे हैं. जिसके चलते ये सवाल आता है कि अगर सांप ने गलती से काट लिया तो क्या करें? क्योंकि ऐसे कई हादसे होते रहते हैं. WHO ने इसपर सलाह दी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि अगर गलती से सांप काट ले तो सबसे पहले घबरएं नहीं. शांत रहने की कोशिश करें. जिस जगह सांप ने काटा उसे स्थिर रखने की कोशिश करें. अगर अंगूठी, कड़ा, घड़ी या तंग कपड़े उस जगह पर परेशान कर रहे हैं तो उन्हें हटा लें क्योंकि सूजन बढ़ सकती है. साथ ही मरीज को नजीदीकी अस्पताल ले जाएं. अस्पताल पहुंचने में देरी न करें.

यह भी पढ़ें: 10 में से 4 लोग सोशल मीडिया से ले रहे हेल्थ की सलाह, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments