Cancer Risk Sweetened Beverages: कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, पैकेज्ड फ्रूट जूस इन सभी का सेवन करते हैं. एनर्जी ड्रिंक नाम से बताती है कि एनर्जी देती है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से है तो अलर्ट हो जाना चाहिए. दरअसल इन्हें पीने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. इसपर एक नई रिसर्च भी छपी है.
रिसर्च बताती है कि शुगर-स्वीटेड बेवरेजेज पीने से पैंक्रियाज और कोलोरेक्टल कैंसर का रिस्क हो सकता है. जानकारी है कि व्यक्ति कोलोरेक्टल कैंसर या फिर पैंक्रियाज कैंसर का शिकार हो सकता है. वहीं ये रिसर्च उन लोगों के लिए भी डरावनी होने वाली है जो सोचते हैं कि हम तो ऑरेंज जूस पीते हैं, ये तो हेल्दी होता है. लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि ऑरेंज जूस का कनेक्शन स्किन कैंसर से जोड़ा गया है. एक्सपर्ट्स चिंता जाहिर कर रहे हैं.
इन दोनों के बीच क्या कनेक्शन
शुगर और स्वीटेड बेवरेज के बीच कैंसर का क्या कनेक्शन है इसे समझने के लिए साइंटिस्ट ने रिसर्च की है. रिसर्च बताती है कि शुगर-स्वीटेज बेवरेज कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं. आप पूछेंगे कि कौन से ड्रिंक्स तो इसमें शामिल है कोल्ड ड्रिंक, लेमन-फ्लेवर्ड ड्रिंक, टेट्रा पैक जूस, एनर्जी और स्पोर्ट्स ड्रिंक शामिल हैं. ये सभी शुगर स्वीटेड बेवरेज हैं. रिसर्च में बताया गया है कि रोजाना करीब 355 mL शुगर वाली ड्रिंक पीने पर पैंक्रियाज कैंसर का खतरा 9 फीसदी हो सकता है, वहीं, कोलोरक्टल कैंसर का रिस्क 7 फीसदी तक बढ़ सकता है.
संतरे का जूस बढ़ा रहा स्किन कैंसर
ये रिसर्च उन लोगों के लिए भी आंखें खोलने वाली रिसर्च है जो ये सोचते हैं कि संतरे का जूस तो हेल्दी है और उसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं. जानकारी मिली कि अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो कैंसर का रिस्क होता है. साइंटिस्ट ने देखा कि जूस से मेलानोमा और बेसल सेल जिसमें कार्सिनोमा का रिस्क देखा गया है. हालांकि सीधे तौर पर कैंसर पैदा कर दे ऐसा नहीं है. कैंसर होने के पीछे के कई कारण हो सकते हैं. जैसे धूप में ज्यादा एक्सपोजर, खराब लाइफस्टाइल, खानपान. आपकी लाइफ्टाइल ही इसके रिस्क को बढ़ा सकते हैं. इसलिए जूस न पीजिए आप फल का सेवन कीजिए.
क्या नहीं करना चाहिए सेवन?
क्योंकि ऐसी रिसर्च सामने आई तो अब आपको क्या करना चाहिए? क्या इसका सेवन नहीं करना चाहिए. क्या बिल्कुल भी संतरे का जूस न पिएं, तो ऐसा नहीं है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रिसर्च का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप इसका सेवन ही बंद कर दें. या इससे कैंसर हो ही जाएगा. ऐसा नहीं है. लेकिन ये ध्यान रखें कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में ही कर रहे हैं. लीमिट में इसका सेवन करेंगे तो ये आपके लिए बाधा बनकर सामने नहीं आएगा.
कोल्ड ड्रिंक से कैसे हो रहा कैंसर?
अब ये सवाल भी कोल्ड ड्रिंक कैसे बढ़ा रही कैंसर के खतरे को तो एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये सभी ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में चीनी पाई जाती है. अब अगर आप अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं तो वो आपके लिवर में जाती है और यही चीनी फैट में बन जाती है. नतीजा वजन बढ़ता है और ये बढ़ा हुआ वजन पैंक्रियाज, लिवर और 13 तरह के कैंसर के खतरे को बढ़ाता है. इसलिए ऐसी ड्रिंक्स का सेवन करने से रोका जाता है.
यह भी पढ़ें: घर पर BP चेक करते हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल! नहीं तो गलत आ सकती रीडिंग
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

