होमHealth Newsक्या आप खरीद रहें हैं पैकेटबंद खाना? कीमत के अलावा ये भी...

क्या आप खरीद रहें हैं पैकेटबंद खाना? कीमत के अलावा ये भी जरूर पढ़ें, FSSAI ने दी सलाह

How to read a product label: क्या आप कुछ भी खरीदते समय किसी भी सामान का लेबल पढ़ते हैं?

How to read a product label: क्या आप कुछ भी खरीदते समय किसी भी सामान का लेबल पढ़ते हैं? कुछ लोगों का जवाब हां होगा तो कुछ लोगों का जवाब ना. वहीं अधिकतर लोगों को लेबल क्या होता है? इस बारे में पता ही नहीं होगा. दरअसल जब आप किसी भी प्रकार का पैकेट बंद खाना खरीदते हैं तो उस पर कुछ जरूरी जानकारी लिखी होती है. यह जानकारी ब्रांड नाम से लेकर प्रोडक्ट के इंग्रीडिएंट्स तक की होती है. उसमें शुगर कितनी है, कितनी कैलोरी है, या फिर उसे बनाने के लिए किस-किस प्रकार का तेल, नमक और सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. इसलिए पैकेट बंद प्रोडक्ट को खरीदते समय उस पर छपा लेबल जरूर पढ़ें.

FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने लोगों को इसी दिशा में जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है. FSSAI कहता है कि पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय ज्यादातर लोग सिर्फ ब्रांड, कीमत या एक्सपायरी डेट पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट कहता है कि उत्पाद के इंग्रीडिएंट्स यानि सामग्री की सूची को पढ़ना भी जरूरी है.

FSSAI के अनुसार, किसी भी पैकेट बंद फूड के लेबल पर सामग्री (Ingredients) जिस क्रम में लिखी जाती है, वह उसकी मात्रा के आधार पर होती है. यानी जो सामग्री सबसे पहले लिखी गई हो, वही उस खाद्य पदार्थ का सबसे अधिक मात्रा में मौजूद होती है.

FSSAI ने लेबल को लेकर क्या कहा?

FSSAI ने एक उदाहरण के जरिए समझाया कि, मान लो आपके पास एक बिस्किट का पैकेट है, जिसमें सामग्री यानि लेबल पर सबसे पहले शुगर का नाम लिखा है. इसके बाद मैदा, पामोलीन ऑयल और अन्य सामग्री लिखी हुई है. यानि बिस्किट पर चीनी सबसे पहले लिखी है, तो इसका मतलबा है कि बिस्किट में चीनी की मात्रा सबसे ज्यादा है. ऐसे में आपको उसे खरीदने से पहले एक बार जरूर सोच लेना चाहिए. क्या वह आपके लिए बेस्ट है या नहीं.

लेबल पढ़ते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • इंग्रीडिएंट्स की सूची हमेशा पढ़ें.
  • सबसे पहले लिखी सामग्री की पहचान करें.
  • यदि चीनी, नमक या रिफाइंड आटा (मैदा) सूची में सबसे ऊपर है, तो उसका सेवन सीमित मात्रा में करें.
  • बच्चों के लिए खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल पर विशेष ध्यान दें.
  • कम चीनी, कम नमक और संतुलित पोषण वाले उत्पादों को प्राथमिकता दें.

लेबल पढ़ना क्यों जरूरी

आपको प्रोडक्ट खरीदने के दौरान एक बार पैकेट का लेबल जरूर पढ़ना चाहिए. ऐसे में आपको लेबल का ये फायदा होगा कि आपको प्रोडक्ट की पूरी जानकारी मिल जाएगी. अगर वह प्रोडक्ट अपकी सेहत के लिए हानिकारक है तो आप इसका सेवन न करें. वहीं अगर आपकी सेहत को किसी प्रकार की कोई नुकसान नहीं हो रहा तो आप उसका सेवन कर सकते हैं. इसे ऐसे समझे कि अगर आप शुगर के मरीज हैं तो उस प्रोडक्ट को नहीं खाएं. खानें से बचें. ऐसे में आपकी लेबल पढ़ने की आदत हेल्दी फूड का चयन करने में मदद करेगी. और आप ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले प्रोडक्ट से बचे रहेंगे. FSSAI का संदेश साफ है “हर लेबल कुछ कहता है”. इसलिए अगली बार कोई पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसकी सामग्री सूची जरूर पढ़ें और समझदारी से चुनाव करें.

यह भी पढ़ें: यूरिन टेस्ट से चलेगा Autism का पता! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

FAQs

सवाल: खाद्य उत्पाद खरीदते समय लेबल पढ़ना क्यों जरूरी है?

जवाब: लेबल पढ़ने से उत्पाद में मौजूद सामग्री, पोषण संबंधी जानकारी और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों के बारे में पता चलता है, जिससे उपभोक्ता स्वस्थ और सही विकल्प चुन सकते हैं.

सवाल: अगर किसी उत्पाद के इंग्रीडिएंट्स में चीनी (Sugar) सबसे पहले लिखी हो तो इसका क्या संकेत है?

जवाब: इसका मतलब है कि उस उत्पाद में चीनी सबसे अधिक मात्रा में है. ऐसे उत्पाद का सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर माना जाता है.

सवाल: किसी खाद्य उत्पाद के लेबल में सबसे पहले लिखी गई सामग्री का क्या मतलब होता है?

जवाब:लेबल में सबसे पहले लिखी गई सामग्री उस उत्पाद में सबसे अधिक मात्रा में मौजूद होती है. इसलिए खरीदने से पहले इस सामग्री पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments