होमHealth Newsये दुर्लभ बीमारी छीन सकती सुनने की क्षमता! अलका याग्निक हुईं इसका...

ये दुर्लभ बीमारी छीन सकती सुनने की क्षमता! अलका याग्निक हुईं इसका शिकार, जानें लक्षण

Rare Sensorineural Hearing Loss: रेयर सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस ये समस्या तब बन जाती है जब कोई इंसान तेज आवाज के संपर्क में आ जाता है.

Rare Sensorineural Hearing Loss: आपने आसपास कई ऐसे लोगों को देखा होगा कि उन्हें सुनाई देना कम हो जाता है, या फिर सुन नहीं पाते, देरी से सुनाई देता है. दरअसल ये एक तरह की बीमारी होती है जिसे रेयर सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस कहा जाता है. ये एक तरह कान से जुड़ी दुर्लभ बीमारी है. जिन लोगों को ये बीमारी होती है, उन्हें सुनाई देना तक बंद हो जाता है. ये इतनी गंभीर होती है. सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस यानि SNHL में नुकसान होने के कारण होती है.

वैसे तो उम्र बढ़ने के साथ इस बहरेपन की स्थिति आमतौर पर देखी जाती है. लेकिन कई मामलों में ये समस्या तब आम बन जाती है जब कोई इंसान तेज आवाज के संपर्क में आ जाता है. जिससे उसके कान की तंत्रिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचता है.

क्या है सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस?

सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस, यानि सुनने की क्षमता प्रभावित होना. ये कान की तंत्रिका में संरचनाओं को नुकसान के कारण होती है. ये समस्या मुख्य रूप से युवाओं में देखी जाती है. इस समस्या में बहरेपन जैसी स्थिति हो जाती है. वैसे तो उम्र बढ़ने के साथ इस बहरेपन की स्थिति आमतौर पर देखी जाती है. लेकिन कई मामलों में ये समस्या तब आम बन जाती है जब कोई इंसान तेज आवाज के संपर्क में आ जाता है. जिससे उसके कान की तंत्रिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचता है.

इस समस्या में लोगों को कुछ सुनाई नहीं देता. यानि आंतरिक कान के अंदर एक सर्पिल पार्ट होता है, जिसे कोक्लीया कहा जाता है. कोक्लीया में छोटे-छोटे बाल होते हैं, जिन्हें स्टीरियोसिलिया कहा जाता है. ये बाल साउंड वेव्स से पैदा हुए कंपन को तंत्रिका संकेतों यानी न्यूरल सिग्नल्स में बदलते हैं, जिन्हें आपकी सुनने की तंत्रिका यानी ऑडिटोरी नर्व (auditory nerve) आपके दिमाग तक ले जाती है. और इस तरह आप किसी की कहीं या बोली बात को समझ या सुन पाते हैं.

लेकिन जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा शोर के संपर्क में रहता है या फिर 85 डेसिबल से अधिक तेज आवाज सुनता है तो कोक्लीया के बाल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं. उन बालों को नुकसान होता है. जिससे सुनने की क्षमता खराब हो जाती है. इन बालों के नुकसान होने पर ही सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस होता है.

मशहूर सिंगर अलका याग्निक इस बीमारी का शिकार

मशहूर सिंगर अलका याग्निक इस बीमारी से जूझ रही है. उन्होंने इस बीमारी के बारे में साल 2024 में बताया था कि वह दुर्लभ कान की बीमारी से जूझ रही थी. लेकिन हालात ये हैं कि अभी तक वह इस समस्या से उभर नहीं पाई हैं. जिसकी वजह से वह कोई नया प्रोजेक्ट नहीं ले पा रही है.

बता दें कि साल 2024 में, सिंगर ने इंस्टाग्राम पर दुर्लभ सेंसोरिन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस के बारे में बात करते हुए कहा, लोगों से सावधान रहने की अपील की थी. साथ ही उन्होंने कहा था कि लोगों को तेज़ आवाज़ वाला म्यूजिक और हेडफ़ोन से बचना चाहिए. उन्होने अपने पोस्ट में लिखा – “अपने फैंस और युवा कलीग्स के लिए, मैं कहूंगी बहुत तेज़ आवाज़ वाले संगीत और हेडफ़ोन के संपर्क में आने से सावधानी बरतें. आपके सभी प्यार और समर्थन के साथ मैं अपने जीवन को फिर से व्यवस्थित करने और जल्द ही आपके पास वापस आने की उम्मीद कर रही हूं. इस महत्वपूर्ण समय में आपका समर्थन और समझ मेरे लिए बहुत मायने रखती है”.

यह भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे भी बच्चे को होती है ABCD पढ़ने में दिक्कत? कहीं ये परेशानी तो नहीं…जानें इलाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

Recent Comments