होमHealth Newsस्किन पर दिख रहे लाल चकत्ते, रूखापन और दरारें? कहीं ये सोरायसिस...

स्किन पर दिख रहे लाल चकत्ते, रूखापन और दरारें? कहीं ये सोरायसिस तो नहीं, जानें लक्षण

What is Psoriasis: कुछ लोगों के हाथों में आपने ये नोटिस किया होगा कि उनके हाथों में लाल चकत्ते, खुजली या फिर सफेद पपड़ी बनने लग जाती है.

What is Psoriasis: कुछ लोगों के हाथों में आपने ये नोटिस किया होगा कि उनके हाथों में लाल चकत्ते, खुजली या फिर सफेद पपड़ी बनने लग जाती है. हम इसे नॉर्मल इंफेक्शन समझकर इग्रोन कर देते हैं. लेकिन क्या ये सच में एक इंफेक्शन ही है? या कुछ और क्योंकि ये नॉर्मल दिखने वाली एलर्जी सोरायसिस भी हो सकती है. जो काफी गंभीर होती है. सोरायसिस सुनने में काफी नया लग रहा है न?

अगर आप इसे पहली बार सुन रहे हैं, तो बता दें कि ये एक ऐसी स्किन डिजीज है. जिसकी अगर पहचान कर ली जाए तो इसका इलाज किया जा सकता है. ऐसे में इसे पहचानने के लिए जरूरी है कि इसके लक्षणों की पहचान की जाए. इसके इलाज के बारे में जाना जाए? इसके लक्षण क्या है और इसका इलाज क्या है आइए डिटेल में जान लेते हैं.

यह भी पढ़ें: लगातार बैठे रहना स्मोकिंग से भी खतरनाक! क्या आप भी फॉलो करते हैं ये रूटीन?

क्या है इसके लक्षण? | What Are the Symptoms of Psoriasis

किसी भी बीमारी एलर्जी या फिर मेडिकल कंडिशन का पता लगाने के लिए जरूरी होता है, उसकी अच्छे से पहचान करना. आप पहचान कैसे कर पाएंगे जब उसके लक्षणों के बारे में जानेंगे. बात करें सोरायसिस की तो ये हमारे शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है. लेकिन कुछ जगहें हैं जहां ये आमतौर पर पाया जाता है. जैसे कोहनी, घुटने, पीठ और स्कैल्प पर भी दिखाई देता है. हर व्यक्ति के लिए इसके लक्षण अलग हो सकते हैं.

  • लाल चकत्ते: त्वचा पर उभरे हुए लाल निशान, जिन पर चांदी जैसी सफेद पपड़ी जमी होती है.
  • रूखापन और दरारें: त्वचा का बहुत ज्यादा सूखा होना, जिसमें से कभी-कभी खून भी निकल सकता है.
  • खुजली और जलन: प्रभावित हिस्से पर तेज खुजली या जलन महसूस होना.
  • नाखूनों में बदलाव: नाखूनों का मोटा होना, गड्ढे पड़ना या उनका रंग बदलना.
  • जोड़ों में दर्द: कुछ मामलों में जोड़ों में सूजन और अकड़न महसूस होती है जिसे सोरियाटिक अर्थराइटिस कहते हैं.

यह भी पढ़ें: हर 68 में से एक बच्चा ऑटिज्म का शिकार! रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सोरायसिस का क्या है इलाज?

इसके इलाज की अगर बात की जाए तो इसमें टॉपिकल ट्रीटमेंट जैसे मेडिकेटेड क्रीम या फिर ऑइंटमेंट, स्टेरॉयड क्रीम, विटामिन D आधारित क्रीम, फोटोथेरेपी जिसमें डॉक्टरों की निगरानी में UV लाइट थेरेपी. वहीं इम्यून सप्रेसेंट दवाएं, बायोलॉजिक्स (गंभीर मामलों में)डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है, खुद से दवा न लें, सोरायसिस के घरेलू उपाय, रोज़ाना मॉइस्चराइज़र लगाएं, धूम्रपान और शराब से बचें, गुनगुने पानी से स्नान करें, त्वचा को खरोंचने से बचें.

यह भी पढ़ें: युद्ध ने खड़ी की दवाओं की सप्लाई चेन में परेशानी! WHO ने दी बड़ी वॉर्निंग

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments