होमHealth News24 घंटे के लिए याददाश्त गायब! क्या होता है ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया?

24 घंटे के लिए याददाश्त गायब! क्या होता है ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया?

What is Transient Global Amnesia: अगर आपका करीबी कहे कि मैं कौन हूं? आप काफी शॉक हो जाएंगे. आखिर ये किस कारण हुआ?

What is Transient Global Amnesia: ‘मैं यहां कैसे आया, मैं कौन हूं, अभी कुछ हुआ था क्या’? अगर आपका करीबी इस तरह की अजीबोगरीब बातें करने लगे तो आप भी शॉक ही होंगे. क्योंकि आपको सब याद था. जिस कारण अगर आप अचानक ऐसे सवाल करेंगे तो कोई भी घबरा ही जाएगा. सुनकर अजीब लगता है, कि ऐसा कैसे हो सकता है.

जानकर हैरानी होगी कि ऐसा सच में कुछ लोगों के साथ होता है. इसपर एक मूवी भी रिलीज हुई है जिसका नाम है एक दिन. आमिर खान के बेटे जुनैद और साई पल्लवी ने इस मूवी में एक्टिंग की है. साईं पल्लवी ही इस मूवी में इस बीमारी का शिकार हुईं है. क्या है ये बीमारी? इसमें क्या होता है. आइए डिटेल में जानते हैं.

किस बीमारी के चलते होती ऐसी हालत

एक्सपर्ट्स के अनुसार इस कंडिशन को मेडिकल टर्म में ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया यानी (TGA) कहा जाता है. ये एक बेहद दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल कंडिशन है. जिसमें व्यक्ति की मेमोरी कुछ समय के लिए उसका साथ छोड़ देती है. कुछ समय के लिए वो कई चीजें भूल जाता है. ऐसी कंडिशन जिस व्यक्ति के साथ होती है उससे डरने के बजाए बल्कि उसे समझना जरूरी होता है.

24 घंटे तक वापस नहीं आती मेमोरी

ये एक ऐसी कंडिशन होती है जिसमें व्यक्ति की मेमोरी अचानक चली जाती है. कई चीजें याद नहीं रहती. एक ही सवाल को बार-बार पूछने लगता है. जो कुछ भी उसके साथ हाल ही में हुआ इसे कुछ नहीं याद रहता है. इसकी खास बात ये है कि जो भी व्यक्ति के साथ नया कुछ घटा होता है उसे याद नहीं रख पाता. हालांकि ऐसी कंडिशन में उसे उसकी पहचान याद रहती है. साथ ही बेहोशी नहीं होती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार जब कोई व्यक्ति इसका शिकार होता है तो 4 से 8 घंटे में उसकी मेमोरी वापस आ जाती है. इतना ही नहीं 24 घंटे के बाद सब कुछ पहले जैसे नॉर्मल हो जाता है. यानी उसे पुरानी चीजें याद आने लग जाती है.

क्या हर किसी को होती ये समस्या?

अब ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या हर किसी को ये समस्या परेशान कर सकती है. इसका सीधा जवाब है नहीं अधिकतर बार ये समस्या 50 से 70 साल की उम्र वाले लोगों में ही देखी जाती है. हालांकि कम उम्र वालों में भी इसके मामले हैं लेकिन काफी कम है. TGA पर हुई रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि हर साल 1 लाख लोग में से करीब 5 या फिर 10 लोगों में ये बीमारी पाई जाती है. ये भी बताया गया कि जो लोग 50 की उम्र से ऊपर हैं उनमें ये समस्या अधिक देखी जाती है. लेकिन ये कोई आम बीमारी नहीं है कोई दुर्लभ बीमारी है.

यहां जानें टीजीए के लक्षण

अब इसके लक्षणों की अगर बात करें तो ये काफी शॉकिंग होते हैं. जैसे व्यक्ति बार-बार एक ही सवाल पूछता है, मरीज को अभी-अभी जो हुआ वो बातें याद नहीं रहती, सालों पुरानी यादें भी हल्की होने लगती है. लेकिन वो शख्स अपनी और अपने परिवार की पहचान नहीं भूलता. इस कंडिशन में न तो व्यक्ति को कमजोरी, बोलने में दिक्कत या फिर शरीर के किसी हिस्समें समस्या नहीं होती.

क्यों होती है ये कंडिशन

ये कंडिशन अचानक नहीं होती. लेकिन इसके होने के कुछ ट्रिगर्स जरूर होते हैं. जैसे अगर आप बहुत अधिक इमोशनल स्ट्रेस ले रहे है, भारी एक्सरसाइज कर रहे हैं, ठंडे या फिर गर्म पानी में जाना, तेज दर्द महसूस करना, माइग्रेन से भी इसका कनेक्शन देखा जाता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब माइंड या फिर बॉडी पर अचानक प्रेशर पड़ता है तो ये कंडिशन हो सकती है.

टीजीए का इलाज क्या है

अगर बात करें इसके इलाज की तो इस कंडिशन का कुछ खास इलाज नहीं है. क्योंकि ये अपने आप ही ठीक हो जाती है. लेकिन इसमें भी सबसे अधिक जरूरी जांच है. यानी डॉक्टर ये जरूर चेक करते हैं कि ये यह स्ट्रोक, मिनी स्ट्रोक (TIA) या दौरे (seizure) जैसी गंभीर समस्या तो नहीं है. अब आप पूछेंगे कि आखिर कैसे चेक किया जाता है, तो इसका जवाब है MRI. MRI के जरिए टेस्ट किया जाता है. इलाज के तौर पर मरीज को सिर्फ आराम और भरोसा देने की जरूरत होती है.

क्या ये कंडिशन दोबारा हो सकती है

वहीं क्या ये कंडिशन दोबारा हो सकती है. इसका जवाब है नहीं क्योंकि ऐसे काफी कम मामले देखे गए हैं. जानकारी के अनुसार केवल 10 से 15 प्रतिशत मामलों में ही सिर्फ ऐसा देखा गया है. इस कारण अगर दोबारा ऐसा हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे कुछ नहीं हुआ मैं तो ठीक हूं’, ये कहकर सालों तक स्मोकिंग कर रहे आप? डॉक्टर से जानें साइड इफेक्ट्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments