होमHealth Newsक्या है थैलेसीमिया, क्यों बढ़ रही है चिंता? जानें किसे होता अधिक...

क्या है थैलेसीमिया, क्यों बढ़ रही है चिंता? जानें किसे होता अधिक खतरा

World Thalassaemia Day: हर साल 8 मई को वर्ल्ड थैलेसीमिया डे मनाया जाता है. इस बार “Hidden No More: Finding the Undiagnosed, Supporting the Unseen थीम है.

World Thalassaemia Day: हर साल 8 मई को वर्ल्ड थैलेसीमिया डे मनाया जाता है. इस साल की थीम है, “Hidden No More: Finding the Undiagnosed, Supporting the Unseen” यानी उन लोगों की पहचान करना जिन्हें थैलेसीमिया है, लेकिन अभी तक बीमारी का पता नहीं चल पाया है. साथ ही ऐसे मरीजों को बेहतर सहयोग और इलाज देना भी इसका उद्देश्य है.

थैलेसीमिया एक गंभीर अनुवांशिक यानी जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है. यह बीमारी माता-पिता से बच्चों में जीन के जरिए पहुंचती है. इस बीमारी में शरीर पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता.

यहां देखें VIDEO:

हर अंग तक पहुंचाता है खून

हीमोग्लोबिन हमारे खून का वह जरूरी हिस्सा है जो शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. जब इसकी कमी होने लगती है, तो शरीर में रेड ब्लड सेल्स तेजी से खत्म होने लगते हैं और मरीज एनीमिया का शिकार हो जाता है.

गंभीर थैलेसीमिया वाले मरीजों को जिंदगी भर बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन करवाने की जरूरत पड़ सकती है. कई मामलों में समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति जानलेवा भी हो सकती है.

हजार बच्चे थैलेसीमिया के साथ लेते है जन्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में हर साल हजारों बच्चे थैलेसीमिया के साथ जन्म लेते हैं. भारत में ही एक लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं, जबकि लाखों लोग इसके कैरियर हैं. अगर माता और पिता दोनों में थैलेसीमिया ट्रेट मौजूद हो, तो बच्चे में गंभीर थैलेसीमिया होने का खतरा काफी बढ़ जाता है.

कहा अधिक पाई जाती है ये बीमारी?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बीमारी उन इलाकों में ज्यादा पाई जाती है जहां पहले मलेरिया का असर ज्यादा रहा है. यही वजह है कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, थाईलैंड और दक्षिण एशिया के कई देशों में इसके मामले अधिक देखने को मिलते हैं.

भारत में करोड़ों लोग बीटा थैलेसीमिया ट्रेट के कैरियर हो सकते हैं. वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान में जागरूकता और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण कई मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता. चीन के दक्षिणी हिस्सों में भी अल्फा और बीटा थैलेसीमिया के मामले ज्यादा पाए जाते हैं.
डॉक्टरों के अनुसार शादी से पहले और प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले थैलेसीमिया टेस्ट करवाना बेहद जरूरी है. समय रहते जांच और सही जागरूकता से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बार-बार फ्रिज में रखे खाने को करते हैं गर्म? डॉक्टर ने बताया हो सकता कैंसर!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

Recent Comments