होमExplainersWorld Ovarian Cancer Day: 25 के बाद हो जाना चाहिए अधिक अलर्ट!...

World Ovarian Cancer Day: 25 के बाद हो जाना चाहिए अधिक अलर्ट! जानें किन लक्षणों को न करें इग्नोर

World Ovarian Cancer Day: आज के समय में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओवेरियन कैंसर और यूट्रस के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

World Ovarian Cancer Day: आज के समय में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओवेरियन कैंसर और यूट्रस के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले माना जाता था कि कैंसर सिर्फ 40-50 साल की उम्र के बाद होता है, लेकिन अब 25-30 साल की युवतियों में भी इसके केस सामने आ रहे हैं.

अच्छी बात यह है कि अगर कैंसर को शुरुआती स्टेज में पकड़ लिया जाए तो इसका इलाज पूरी तरह संभव है और मरीज सामान्य जिंदगी जी सकता है.

25 के बाद होना चाहिए अधिक अलर्ट

डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं को 25 साल की उम्र के बाद अपनी हेल्थ को लेकर ज्यादा जागरूक हो जाना चाहिए. इस उम्र से नियमित हेल्थ चेकअप और कुछ जरूरी स्क्रीनिंग टेस्ट करवाने चाहिए ताकि कैंसर का खतरा समय रहते पता चल सके. ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा पाया जाता है. इसके अलावा सर्वाइकल कैंसर यानी बच्चेदानी के मुंह का कैंसर और ओवेरियन कैंसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

हर 3 साल में करवाना चाहिए ये टेस्ट

महिलाओं को हर 3 साल में पैप स्मीयर टेस्ट करवाना चाहिए, जिससे सर्वाइकल कैंसर का शुरुआती पता लगाया जा सकता है. एचपीवी टेस्ट हर 5 साल में करवाया जा सकता है. ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए 25 साल के बाद ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड और 40 साल के बाद मेमोग्राफी कराने की सलाह दी जाती है. महिलाएं खुद भी सेल्फ एग्जामिनेशन करके गांठ या किसी बदलाव को पहचान सकती हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि अनियमित पीरियड्स, ज्यादा ब्लीडिंग, मेनोपॉज के बाद दोबारा ब्लीडिंग होना, ब्रेस्ट में गांठ, वजन तेजी से घटना, पेट फूलना या लगातार दर्द रहना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.

क्या है कैंसर का बढ़ता कारण?

कैंसर के बढ़ते खतरे के पीछे खराब लाइफस्टाइल भी बड़ी वजह है. ज्यादा जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, मोटापा, कम फिजिकल एक्टिविटी और लगातार तनाव शरीर को बीमार बना सकते हैं. डॉक्टर सलाह देते हैं कि रोज कम से कम 10-15 मिनट वॉक या एक्सरसाइज जरूर करें. फल, हरी सब्जियां और पौष्टिक खाना खाने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है.

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन बेहद असरदार मानी जाती है. यह वैक्सीन 9 से 15 साल की उम्र में सबसे ज्यादा प्रभावी होती है, लेकिन 26 साल तक और कुछ मामलों में 45 साल तक भी लगाई जा सकती है. यह वैक्सीन 95% तक सुरक्षा देने में मदद करती है. विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर जांच, हेल्दी लाइफस्टाइल और जागरूकता ही महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने का सबसे बड़ा हथियार है.

यहां देखें पूरा VIDEO:

यह भी पढ़ें: च्युइंग से होगा मुंह के कैंसर का इलाज! साइंटिस्ट ने की नई रिसर्च

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments