Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. अब प्रेग्नेंट महिला से लेकर बच्चों तक की पूरी हेल्थ हिस्ट्री होगी डिजिटल इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. च्युइंग गम से कम होगा मुंह के कैंसर का खतरा. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. अधिक चिप्स का सेवन और प्रोसेस्ड फूड बना सकता मेमोरी लॉस का शिकार. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में चलिए शुरू करते हैं.
यहां देखें पूरा VIDEO:
पहले सेगमेंट में जानेंगे डिजिटल होगी मां और बच्चे के हेल्थ रिकॉर्ड
भारत सरकार ने दो नए हेल्थ प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं. जिनका नाम है स्वस्थ भारत ऐप और जननी ऐप. इनका मकसद सिर्फ बीमारी का इलाज करना नहीं… बल्कि बीमारी होने से पहले ही उसे रोकना है. आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया गया है. इनके काम करने की बात करें तो स्वस्थ भारत पोर्टल ऐप सरकारी हेल्थ स्कीम्स को एक ही जगह जोड़ने का काम करेगा.
दरअसल इससे पहले तक कई हेल्थ वर्कर्स को कई ऐप्स का इस्तेमाल करना पड़ता था जो काफी चैलंजिंग और टफ काम था. इससे काफी समय भी चला जाता था. लेकिन अब इस ऐप की मदद से मरीजों की जानकारी पूरी तरह से डिजिटल हेल्थ सिस्टम पर उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं जननी प्लेटफॉर्म पर गर्भवती महिलाएं और नवजात बच्चों की देखभाल के लिए खास होने वाला है. इसमें प्रेग्नेंसी से लेकर बच्चे के जन्म और उसके बाद तक की पूरी मेडिकल जानकारी डिजिटल रूप से रिकॉर्ड की जाएगी. इनसे होने वाले फायदे की अगर बात की जाए तो हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की आसानी से पहचान हो पाएगी. समय पर इलाज मिल पाएगा, गांव तक हेल्थ सर्विस और भी बेहतर तरीके से पहुंच सकेगी, आशा वर्कर्स, ANM डॉक्टरों का काम भी काफी आसान होगा.
दूसरे सेगमेंट में जानेंगे च्युइंगम से कम होगा कैंसर
एक नई रिसर्च सामने आई. जिसमें बताया गया कि साइंटिस्ट एक ऐसी च्युइंग गम बना रहे हैं जिससे मुंह के कैंसर को कम करने में मदद मिल सकती है. इस रिसर्च ने सभी को चौंका दिया है. वहीं ये च्युइंगम मुंह में मौजूद माइक्रोब्स को कम करने में मदद कर सकती है, जो हेड और नेक कैंसर से जुड़े होते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इस Gum ने HPV वायरस और कुछ खतरनाक बैक्टीरिया के स्तर को काफी हद तक कम किया.
हालांकि ये कोई नॉर्मल गम नहीं होने वाली. यानी ये एक खास गम होगी जिसे Bioengineered बीन्स से तैयार किया गया है. इसमें एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरिया प्रॉपर्टीज मौजूद होंगी. रिसर्चर्स का मानना है कि ये मुंह के अंदर जाकर हार्मफुल बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकती है. जिससे की कैंसर का खतरा आने वाले समय में कम हो सकता है.
तीसरे सेगमेंट में जानेंगे चिप्स खाने से जा सकती मेमोरी
अगर आप अधिक चिप्स खाते हैं, तो अलर्ट हो जाइए. दरअसल एक रिसर्च सामने आई जिसमें बताया गया कि जो लोग अधिक मात्रा में चिप्स का सेवन करते हैं, उन्हें मेमोरी लॉस का खतरा अधिक रहता है. उन लोगों का इसका खतरा अधिक रहता है, जो अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड जैसे नमकीन, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और पैकेट वाले स्नैक्स का अधिक सेवन करते हैं. उनमें इसका नेगेटिव असर पड़ता है. स्टडी में सामने आया कि इस तरह के फूड्स से दिमाग में सूजन बढ़ सकती है. मेमोरी और फोकस की कमी हो सकती है.
सवाल आता है कि आखिर कैसे चिप्स खाने से नुकसान होता है. इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिक मात्रा में चिप्स का सेवन क्योंकि उनमें अधिक नमक, अनहेल्दी फैट्स, प्रिजर्वेटिव्स, आर्टीफीशियल फ्लेवर्स मौजूद होते हैं. यही सब शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ाते हैं. ब्रेन सेल्स पर असर डालते हैं. नतीजा मेमोरी लॉस का कारण बन सकता है. कुछ रिसर्चर्स ने इसे हाई फैट, हाई शुगर डाइट, मेमोरी लॉस और डिमेंशिया के खतरे के साथ भी जोड़ा है.
यह भी पढ़ेंः Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: हाथ धोने का सही तरीका
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

