Cancer Prevention Tips: कैंसर एक ऐसी बीमारी का शब्द है जिसे हर किसी की रूह कांप जाती है. खराब लाइफस्टाइल और उसके साथ-साथ हमारे खानपान के कारण कई लोग इस बीमारी की चपेट में जाते हैं. ये जानना बहुत जरूरी है कि कैंसर बढ़ने का कारण सिर्फ सिगरेट और शराब का सेवन नहीं है बल्कि हमारी डेली की कुछ खान-पान की आदतें है जो इस बीमारी के बढ़ने की वजह बनती जा रही है.
फिट रहे इंडिया ने इस विषय पर कैंसर सर्जन डॉक्टर अंशुमन कुमार से खास बातचीत की. इस बातचीत में डॉक्टर ने बताया कि आप किस तरह अपनी थाली में कैंसर को सजाते हुए जहर का सेवन कर रहे हैं. मसलन कैंसर का सीधा कनेक्शन आपकी थालीसे कैसे जुड़ा हुआ है. इस बातचीत में उन्होंने डिटेल्ड में कई बड़े खुलासे किए हैं. आइए जानते हैं.
यहां देखें पूरा VIDEO:
हानिकारक हैं सब्जियां
डॉक्टर अंशुमन ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में खासतौर पर यमुना किनारे कुछ ऐसी सब्जियां उगाई जा रही हैं जिसमें कई तरह के कैमिकल्स जैसे आर्सेनिक, लेड, कैडमियम और मरकरी इन खतरनाक मेटल्स को मिलाया जा रहा है. इन सब्जियों में भिंडी, हरी मिर्च, तोरी, अदरक. इन सबके जब सैंपल्स लिए गए उनमें यही सब मेटल्स के तत्व अधिक मात्रा में पाए गए. उनका कहना है कि इस तरह हम अपनी थाली में जहर परोस रहे हैं. साथ ही इन सब्जियों के सेवन से ब्लड कैंसर, लिंफोमा यहां तक की यूरिनरी ब्लैडर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है.
सब्जियां नहीं ये फूड्स भी जिम्मेदार
अगर हम कैंसर को सिर्फ शराब या फिर सिगरेट को लेकर जिम्मेदार मानेंगे तो ये गलत होगा. डॉक्टर ने बताया कि आज के समय में पैकेज्ट फूड का सबसे अधिक इस्तेमाल होता है. यही हमारी समस्या भी बनते जा रहे हैं. क्योंकि पहले के समय में लोग घरों में ही मसालों को पीसते थे. पर अब डिब्बाबंद मसालें आते हैं. जिसमें कई तरह के कैमिकल्स, रंग, प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं. जिससे की उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सके.
डॉक्टर ने बताया कि इस तरह की चीजों के सेवन से शरीर में धीरे-धीरे नुकसान पहुंचता है. डॉक्टर के मुताबिक, “जिस चीज की शेल्फ लाइफ ज्यादा होगी, वह आपकी सेल्फ लाइफ कम कर सकती है.” पैकेट वाले चिप्स, नमकीन और फास्ट फूड में जरूरत से ज्यादा नमक, चीनी और केमिकल्स मिलाए जाते हैं ताकि लोग उनके आदी बन जाएं.
खराब होने लगता है गट माइक्रोब
डॉ. अंशुमन ने प्रोसेस्ड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड को भी खतरनाक बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे खाने में फाइबर निकाल दिया जाता है, जबकि फाइबर हमारे पेट के अच्छे बैक्टीरिया के लिए जरूरी होता है. जब शरीर को पर्याप्त फाइबर नहीं मिलता, तो गट माइक्रोबायोम खराब होने लगता है और यही धीरे-धीरे कई बीमारियों और कैंसर की वजह बन सकता है. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि जितना हो सके ताजा और घर का बना खाना खाएं.
फ्रिज में रखा और बार-बार गर्म किया गया खाना भी डॉक्टर के मुताबिक नुकसानदायक हो सकता है. खासकर प्लास्टिक के डिब्बों में रखा खाना माइक्रोवेव में गर्म करने से उसमें से केमिकल्स निकलते हैं, जो शरीर में जाकर हार्मोनल गड़बड़ी और कैंसर जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि खाना हमेशा ताजा और हल्का गर्म ही खाना सबसे बेहतर है.
यह भी पढ़ें: Chest Pain तो Heart Attack? डॉक्टर ने बताए ये लक्षण
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

