Heart Attack Symptoms: जब भी किसी व्यक्ति के सीने में दर्द होता है, तो सबसे पहला ख्याल उसके जहन में यही आता है कि क्या ये हार्ट अटैक तो नहीं? इसी डर के कारण हम कई टेस्ट करवाने लग जाते हैं. हालांकि अगर कंडिशन अधिक गंभीर है तो डॉक्टर को दिखा लेना अधिक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. इस लेख में हम आपको समझाने वाले हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं.
फिट रहे इंडिया ने इसपर लखनऊ KGMU प्रोफेसर, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डॉक्टर अखिल शर्मा से खास बातचीत की. इस बातचीत में उनसे ये जानने की कोशिश की कि आखिर वो कौन से टेस्ट हैं जिन्हें करवाकर आप ये पता लगा सकते हैं कि हार्ट अटैक है या फिर गैस या एसिडिटी जैसा सामान्य दर्द है. जिसे आप इग्नोर कर सकते हैं. चलिए डिटेल में समझते हैं डॉक्टर ने क्या बताया.
यहां देखें VIDEO:
दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है?
अक्सर डॉक्टर के पास ऐसे मरीज पहुंचते हैं जिन्हें सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द की शिकायत, हाइपरटेंशन की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर. जिनका हार्ट काम करना बंद कर देता है. इस तरह के लक्षण लेकर कई लोग अस्पताल में डॉक्टर से जांच करवाने पहुंचते हैं. कई बार हमें अचानक से सीने में तेज दर्द होने लगता है. जिससे सामान्य इंसान को यही समझ आता है कि कहीं उसे हार्ट अटैक तो नहीं. उतना ही मुश्किल ये डॉक्टर के लिए भी होता है. डॉक्टर के लिए भी ये मुश्किल होता है ये पहचानना कि आखिर ये दर्द हार्ट अटैक है या फिर एसिडिटी या फिर गैस की शिकायत है.
इसपर डॉक्टर ने कहा कि ये पहचान पाना कई बार आसान भी हो जाता है कि आखिर मरीज को किस तरह का दर्द हो रहा है. लेकिन कई बार ये जान पानी मुश्किल भी हो जाता है. आप इसे कैसे पहचान सकते हैं? इसपर डॉक्टर ने सॉल्यूशन दिया और कहा कि कुछ लोग उनके पास आते हैं और बताता हूं कि अगर मैं चलता हूं, वॉक करता हूं तो मुझे सीने में दर्द होता है. लेकिन जब मैं रुक जाता हूं तो ये दर्द नहीं होता. उन्होंने कहा कि इसी से कुछ सेकंड्स के अंदर हम डिसाइड कर लेते हैं कि आखिर मरीज को क्या प्रॉब्लम है.
कब दर्द पहचान पाना मुश्किल होता है
डॉक्टर ने कहा कि कई बार उनके लिए भी ये पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर मरीज किस कंडिशन से गुजर रहा है. उन्होंने बताया कि अगर आपको अचानक से बैठे हुए दर्द हो जाता है, और साथ ही आपको गैसराइटिस के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं. यानी तला-भुना खा लिया और समस्या हो रही है ऐसी कंडिशन में डॉक्टर्स के लिए भी पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर ये किस तरह का पेन हो रहा है. आखिर में समस्या क्या है. ऐसी कंडिशन में डॉक्टर और भी सवाल पेशंट से पूछते हैं. जिसके बाद कुछ डिसीजन ले पाते हैं.
यह भी पढ़ें: घरेलु नुस्खें अस्थमा के मरीजों पहुंचा सकते नुकसान! ध्यान रखें ये बातें
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

