World Vitiligo Day 2026: हर साल 25 जून को वर्ल्ड विटिलिगो डे के रूप में मनाया जाता है. ये एक ऐसी कंडिशन है जिसमें किसी व्यक्ति के शरीर पर सफेद दाग दिखते हैं. रिपोर्ट बताती है कि 100 में से एक इंसान यानी एक प्रतिशत आबादी इसी समस्या से जूझ रही है. हालांकि लोग इस समस्या को भली भांती जानते हैं.
लेकिन फिर भी जब कोई इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति सामने आता है तो लोग उसे घूरने लगते हैं, या एक बार को उससे दूर चले जाने की कोशिश करती हैं. इसलिए ये जानना जरूरी है कि आखिर ये बीमारी क्या है. क्या ये किसी व्यक्ति के छूने से फैल जाती है? या नहीं इन सवालों के जवाब इस लेख में जानेंगे. चलिए शुरू करते हैं.
शरीर पर क्यों हो जाते हैं ये सफेद दाग?
दरअसल हमारी बॉडी में मौजूद कुछ ऐसे सेल्स जो हमारी स्किन, बाल और आंखे उनका रंग नैचुरली रंग जाता है. आसान भाषा में कहें तो जब ये सेल या तो मर जाता है, या फिर किसी कारण से बंद हो जाता है उस जगह की स्किन का असली रंग अपने आप गायब हो जाता है. उसी जगह पर सफेद दाग या फिर पैच दिखाई लगने लगते हैं. हालांकि ऐसा नहीं है कि ये किसी एक ही हिस्से पर होता है. शरीर के किसी भी हिस्से में ऐसे सफेद दाग दिखाई दे सकते हैं. फिर वो चाहे चेहरा हो, हाथ हो, होंठ हो या फिर पैर ही क्यों न हो.
क्यों होती है ये समस्या?
इस बीमारी के कारणों की अगर बात की जाए तो हमारा शरीर का इम्यून सिस्टम हमें बीमारी से बचाने का काम करता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारा इम्यून सिस्टम ही रास्ता भटक जाता है. रास्ता भटकने से अर्थ है कि गलती से वो जो सेल्स हमारे ही रंग बना रहे होते हैं उन्हें दुश्मन मान लेता है और खत्म कर देता है. इस कारण ये बीमारी हो सकती है.
कई मामलों में फैमिली हिस्ट्री देखी जाती है. यानी परिवार में पहले किसी को ये दिक्कत रही हो तो संभव है कि ये जीन से ट्रांसफर हो जाए. लेकिन हर बार हो ही ऐसा भी जरूरी नहीं. बहुत स्ट्रेस लेना, धूप में स्किन बुरी तरह झुलस जाना, या फिर किसी भी केमिकल के सीधे कॉन्टैक्ट में आ जाने से ये समस्या शुरू हो सकती है.
क्या छूने से फैल जाती है ये बीमारी?
जैसा कि बताया कि कुछ लोग ऐसे लोगों को देखकर उनसे दूर चले जाते हैं उन्हें ऐसा लगता है कि ये बीमारी छूने से फैल जाती है. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो ऐसा कुछ नहीं है. क्योंकि ये छूने से फैलने वाली बीमारी नहीं है. यानी ऐसे लोग भी किसी के साथ भी बैठ सकते हैं, गले लग सकते हैं, एक साथ एक ही प्लेट में खाना खा सकते हैं. उससे ये बीमारी नहीं फैलेगी.
यह भी पढ़ें: होटल-रेस्टोरेंट में कुकिंग ऑयल को दोबारा इस्तेमाल करने पर रोक! FDA ने जारी किए सख्त नियम
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

