Acidity Gas ka Desi Ilaj: कई ऐसी बीमारियां होती हैं जो मौसम के साथ आती हैं और चली जाती हैं. लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां भी होती हैं जो मौसम देखकर दस्तक नहीं देती और जिंदगीभर आपको परेशान कर सकती हैं, अगर आप सही तरीके से उसका इलाज न कर पाए तो ऐसी ही एक बीमारी है गैस और एसिडिटी की बीमारी.
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, खराब खानपान के कारण कई लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं. इसलिए इसके बारे में जानकारी पाना और भी जरूरी हो जाता है. इसपर आयुर्वेद क्या कहता है, क्या है इसका इलाज. ऐसे तमाम सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं. इसके लिए हमने कैलाश हेल्थ विलेज नोएडा के आयुर्वेदा एक्सपर्ट डॉक्टर गगन तिवारी से इसपर खास तिवारी से खास बातचीत की है. उन्होंने क्या बताया आइए जानते हैं.
यहां देखें VIDEO
एक होती है गैस और एसिडिटी की समस्या?
कई लोग गैस और एसिडिटी की समस्या को एक ही समस्या मान लेते हैं. इसपर जब हमने डॉक्टर से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि ये दोनों बहुत ही अलग-अलग हैं. दोनों के लक्षण अलग है. गैस का मतलब है कि अगर आपको कब्ज की समस्या है उसके कारण अगर पेट फूल जाए तो वो गैस की समस्या कहलाती है. लेकिन एसिडिटी की समस्या इसके लक्षण बिल्कुल अलग होंगे जैसे हार्ट बर्न की समस्या होगी. नौसिया हो सकता है, खट्टी डकारें आ सकती है. जिसे लोग जलन का नाम देते हैं इसे कहा जाता है एसिडिटी की समस्या तो ये दोनों ही बहुत अलग-अलग चीजें हैं. इसे एक न समझें.
एसिडिटी में ENO पी लेना सही होता है?
अब क्योंकि कई लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं, लेकिन बाजारों में भी इससे राहत पाने के लिए कई उपाय मिल जाते हैं जो लोगों को ये बताते हैं कि इससे तुरंत आराम मिल ही जाएगा. ऐसा ही एक प्रोडक्ट है ENO जिसका कई लोग इस्तेमाल करते हैं. जब वो एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हो लेकिन क्या ये सही तरीका है? क्या ऐसिडीटी में ENO का सेवन करना चाहिए या फिर नहीं? हालांकि कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक्स भी पीते हैं. जब इसपर डॉक्टर से हमने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप एसिडिटी में कोल्ड ड्रिंक का सेवन ये सोचकर करते हैं कि इससे राहत मिल जाएगी तो ये गलत है. क्योंकि इसका उल्टा आपको देखने को मिल सकता है. इससे एसिडिटी की समस्या और बढ़ सकती है. जब व्यक्ति ईनो या फिर कोल्ड ड्रिंक का सेवन करता है तो उस दौरान अंदर मौजूद प्रेशर को ये चीजें बाहर निकाल देती हैं. जिससे कि ये एहसास होता है कि हम ठीक हो रहे हैं और एसिडीटी की समस्या ठीक हो रही है. इसलिए ये सही इलाज नहीं है. हालांकि अगर एसडिटी की समस्या रोजाना हो रही है रोजाना इस समस्याओं से अगर आप परेशान हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: हिप रिप्लेसमेंट कब बन जाती है मजबूरी? जानिए किन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

