होमHealth News12 लाख का प्यार! नर्स के चक्कर में 6 महीने अस्पताल में...

12 लाख का प्यार! नर्स के चक्कर में 6 महीने अस्पताल में भर्ती रहा युवक, बिल देखकर हुआ हैरान

Agra Nurse Viral Story: आगरा में एक युवक अस्पताल की नर्स के प्यार में ऐसा पड़ा कि इलाज पूरा होने के बाद भी 6 महीने तक भर्ती रहा. डिस्चार्ज के समय 12 लाख रुपये का बिल देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Agra Nurse Viral Story: प्यार आपसे क्या कुछ नहीं करवाता ये बात फिल्मों में किसी डायलोग के जरिए कही जाए या फिर किताबों में कह दी जाए तो अच्छी भी लगती है. लेकिन जब यही बात हकीकत में बदल जाए तो लोग हैरान हो ही जाते हैं. दरअसल आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

इस मामले की इस समय खूब चर्चा हो रही है. जानकारी है कि आगरा में एक युवक जिसका नाम प्रदीप सिंह है वो मामूली इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था. उसी दौरान उसे वहां मौजूद एक नर्स से प्यार हो गया. हैरानी की बात तो ये रही कि इस प्यार के चक्कर में व्यक्ति 6 महीने तक अस्पताल में भर्ती रहा.

अस्पताल छोड़ने से कर दिया इनकार

जानकारी है कि व्यक्ति इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो गया था. लेकिन उसने इलाज पूरा हो जाने के बावजूद वहां से जाने से इंकार कर दिया. किसी न किसी तरह बहाना बनाकर वहां रुकना चाहता था. जब इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि व्यक्ति नर्स के प्यार में पड़ गया है और उसी के चक्कर में किसी न किसी बहाने से अस्पताल में रुकना चाहता था. कारण था कि उससे काफी लगाव होने लगा था. जिसके कारण वो न जाने के बहाने बनाता रहा.

कई बहाने बनाकर रुक जाता था अस्पताल

वहीं युवक अस्पताल से न जाने के कई बहाने बनाने लगा था. जैसे कभी चक्कर आने की समस्या, कभी कमजोरी की समस्या तो कभी कोई दूसरी शिकायत लेकर अस्पताल वालों तक पहुंच जाता था. जिससे उसे डिस्चार्ज न मिले और वो किसी तरह वहीं ठहर सके. काफी लंबे समय तक अस्पताल में बिताने से हॉस्पिटल मैनेजर भी काफी हैरान है.

6 महीने का बिल देखकर हैरान हुआ युवक

अब युवक को हैरानी उस दौरान हुई जब अस्पताल ने उसे डिस्चार्ज दिया, और उसके हाथों में 12 लाख रुपये का बिल थमा दिया. कुछ अन्य लोगों ने भी इस बिल को देखा उनका कहना है कि बिल देखकर युवक काफी हैरान था. लेकिन कुछ समय के बाद मुस्कुराया और कहा कि आखिर प्यार में 12 लाख रुपये क्या चीज है. प्यार में 12 लाख रुपये भी कम है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि युवक ने डिस्चार्ज इसलिए लिया क्योंकि उसे पता चला था कि जिस नर्स से वो प्यार कर रहा है उसकी सगाई हाल ही में हुई है. जब युवक को ये बात पता चली तो उसने डिस्चार्ज लेने की सोची.

यह भी पढ़ें: होटल-रेस्टोरेंट में कुकिंग ऑयल को दोबारा इस्तेमाल करने पर रोक! FDA ने जारी किए सख्त नियम

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments