होमHealth Newsमां के गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए जानलेवा हो सकता...

मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए जानलेवा हो सकता है एयर पॉल्यूशन, रिसर्च में बड़ा खुलासा!

AIIMS की एक नई रिसर्च के अनुसार एयर पॉल्यूशन सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है. प्रदूषण के कण प्लेसेंटा में सूजन पैदा कर भ्रूण के विकास पर असर डाल सकते हैं.

AIIMS Report on Air Pollution: दिल्ली AIIMS ने पॉल्यूशन पर एक रिसर्च की. जिसमें चौंकाने वाले खुलासे सामने आई है. इस रिसर्च में जानकारी मिली कि मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए एयर पॉल्यूशन (Air Pollution) बेहद खतरनाक है. जानकारी के मुताबिक ये स्टडी रिपोर्ट EMBO Molecular Medicine में पब्लिश हुई है. जिसे एम्स के ही बायोकैमिस्ट्री डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स ने रिलीज किया है.

रिपोर्ट कहती है कि हवा के पार्टिकल्स जब महिला के प्लेसेंटा यानी गर्भनाल में किसी भी तरह से प्रवेश कर दाती है, तो इससे बच्चे को ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पहुंचाने में प्लेसेंटा का अहम रोल रहता है. लेकिन रिपोर्ट कहकी है कि पॉल्यूशन के पार्टिकल्स भी चले जाते हैं जो प्लेसेंटा में सूजन पैदा करते हैं.

प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली

प्रदूषण पर चर्चा आज नई बात नहीं है. इससे पहले भी कई बार प्रदूषण पर चर्चा होती रही है. उसपर भी दिल्ली का नाम भी जरूर आता ही है. लेकिन इसका खामियाजा बुजुर्गों और बच्चों को अपने फेफड़े बिगाड़कर चुकाना पड़ रहा है. हालांकि दिल्ली ही नहीं दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में एयर पॉल्यूशन की मार झेलनी पड़ रही है. उसपर भी रिपोर्ट सामने आई कि जो बच्चा अभी आया ही नहीं है उसके लिए भी ये हवा इतनी खतरनाक हो सकती है कि उसकी जान को भी खतरा हो सकता है.

अंदर बच्चे को कैसे पहुंच रहा नुकसान?

चौंकाने वाली बात इसलिए भी है कि आखिर जो बच्चा अभी आया ही नहीं उसे कैसे नुकसान पहुंच रहा है तो इसकी भी जानकारी रिसर्च में है. रिसर्च रिपोर्ट कहती है कि हवा में पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5 और PM10) होते हैं, जो हमारी हेल्थ पर बुरा असर डालते हैं. अब ये पार्टिकल्स जब शरीर के अंदर जाते हैं, तो वो भ्रुण की ग्रोथ पर असर डालते है. प्लेसेंटा की हेल्थ के बिगड़ने से बच्चे की हेल्थ ठीक से बढ़ नहीं पाती है.

बच्चे को क्या नुकसान होता है?

ये भी जान लेते हैं कि आखिर क्या और किस तरह का नुकसान बच्चे को होता है तो इसका जवाब है कि बच्चे की प्रीटर्म डिलीवरी हो सकती है. कम वजन का बच्चा पैदा हो सकता है, कई तरह की ब्रीदिंग प्रॉब्लम बच्चे को हो सती है. मां को ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत भी हो सकती है. जो सबसे चौंकाने वाली बात है.

यह भी पढ़ें: क्या ज्यादा स्ट्रेस से हो सकता है Brain Stroke? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताया बड़ा खतरा

FAQs
1. क्या एयर पॉल्यूशन गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है?

हां, रिसर्च के अनुसार प्रदूषण के सूक्ष्म कण प्लेसेंटा को प्रभावित कर भ्रूण के विकास पर असर डाल सकते हैं.

2. PM2.5 क्या होता है?

PM2.5 हवा में मौजूद बेहद सूक्ष्म प्रदूषण कण होते हैं जो फेफड़ों और रक्त प्रवाह तक पहुंच सकते हैं.

3. प्रदूषण से बच्चे को कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?

प्रीटर्म डिलीवरी, कम जन्म वजन और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments