होमHealth Newsब्रेन ट्यूमर की सर्जरी और सामने चल रही थी फिल्म! जागते हुए...

ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी और सामने चल रही थी फिल्म! जागते हुए महिला का ऑपरेशन, VIDEO हुआ वायरल

Women Watch Film During Surgery: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक महिला की ब्रेन ट्यूमर सर्जरी चर्चा का विषय बनी हुई है. Awake Craniotomy तकनीक से हुए इस ऑपरेशन के दौरान मरीज पूरी तरह जाग रही थी और फिल्म देखते हुए डॉक्टरों से बातचीत भी करती रही.

Women Watch Film During Surgery: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का एक मामला इस समय खूब चर्चाओं में है. यहां स्थित 45 साल की महिला की ब्रेन ट्यूमर सर्जरी हुई. दरअसल सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने महिला के दिमाग से ट्यूमर निकाल रहे थे. लेकिन इस दौरान महिला डिप्टी सीएम और फेमस एक्टर पवन कल्याण की फिल्म देख रही थी.

जानकारी है कि ये सर्जरी वडलामुडी गांव स्थित DVC हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में की गई. महिला का इलाज सफल रहा. सफलतापूर्ण महिला के दिमाग से ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया गया. जबकि वह पूरी प्रक्रिया के दौरान जाग रही थी और डॉक्टरों से बातचीत भी कर रही थी.

बार-बार हो रही थी परेशानी

जानकारी के अनुसार महिला को बार-बार बेहोशी आने और दौरे पड़ने की समस्या हो रही थी. इलाज करवाया गया लेकिन हालत में सुधार न हो सका. जिसके बाद परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा जहां जांच और पता चला कि उनके दिमाग में ट्यमूर है. जिसे जल्द से जल्द हटाना बहुत जरूरी था. महिला की कंडिशन को देखते हुए डॉक्टरों ने एक खास मेडिकल तकनीक की मदद ली और सफलतापूर्वक उनके दिमाग से ट्यूमर निकाल दिया. इस मामले की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

इस सर्जरी को करने का लिया गया फैसला

महिला की कंडिशन को देखते हुए मेडिकल टीम ने Awake Craniotomy नाम की एक खास तरह की सर्जरी करने का फैसला किया गया. ये एक ऐसी सर्जरी है जिसमें मरीज को बेहोश नहीं किया जाता. यानी मरीज जाग रहा होता है और ऑपरेशन चलता रहता है. डॉक्टर मरीज से ऑपरेशन के दौरान बात भी करते रहते हैं. दरअसल इस सर्जरी का मकसद ये होता है कि सर्जर ऑपरेशन के दौरान ये चेक कर सके कि दिमाग का कौन सा हिस्सा नॉर्मल काम कर रहे हैं, और सर्जरी का उन पर कोई असर तो नहीं पड़ रहा. यही वजह थी कि कोटेश्वरम्मा को भी ऑपरेशन के दौरान जागते हुए रखा गया.

ऑपरेशन के दौरान दिखाई गई फिल्म

वहीं इस सर्जरी की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि महिला अभिनेता और आंध्र प्रदेश के सीएम पवन कल्याण की बड़ी फैन थी. जिसके चलते मेडिकल टीम ने उन्हें ऑपरेशन के दौरान उन्हें फिल्म दिखाई जाए. जिससे की वो शांत महसूस करे. जिसके बाद ऑपरेशन थिएटर में ही पवन कल्याण की फिल्म OG चलादी गई.

बताया गया कि महिला फिल्म देखने में व्यस्त रही और डॉक्टर लगातार अपना काम करते हुए महिला का ऑपरेशन करती रहे. फिल्म देखते हुए वह डॉक्टरों के सवालों का जवाब भी देती रहीं. समय-समय पर मेडिकल टीम उनसे हाथ-पैर हिलाने और अन्य छोटे-छोटे निर्देशों का पालन करने के लिए कहती रही.

सर्जरी के दौरान बातें थी जरूरी

हालांकि सर्जरी के दौरान मरीज का रिएक्शन डॉक्टरों के लिए बहुत जरूरी था. क्योंकि महिला के जवाब के और एक्टिविटी के आधार पर ही सर्जन ये चेक कर रहे थे कि महिला के दिमाग के जरूरी हिस्से नॉर्मल काम कर भी रहे हैं या फिर नहीं. जिसके चलते आसानी से ट्यूमर निकाला गया और सर्जरी सफल हुई.

यह भी पढ़ें: मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए जानलेवा हो सकता है एयर पॉल्यूशन, रिसर्च में बड़ा खुलासा!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments