होमDiet6.2 करोड़ से अधिक लोग दिल की बीमारी से पीड़ित, किचन में...

6.2 करोड़ से अधिक लोग दिल की बीमारी से पीड़ित, किचन में मौजूद ये चीजें हार्ट को रखेंगी हेल्दी

5 foods to improve your heart health: हेल्दी हार्ट के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है. क्योंकि किसी भी प्रकार का खाना शरीर पर असर डालता है.

5 foods to improve your heart health: हेल्दी हार्ट के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है. क्योंकि किसी भी प्रकार का खाना शरीर पर असर डालता है. इसलिए आप रोजाना की डाइट में किस प्रकार के फूड्स शामिल कर रहे हैं? इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. बता दें कि विश्व स्तर पर 50 करोड़ से अधिक लोग हृदय रोगों (Cardiovascular Diseases) से पीड़ित हैं. वहीं, भारत में लगभग 6.2 करोड़ से अधिक लोग दिल की बीमारियों के शिकार हैं. यह बीमारी दुनिया भर में और भारत में भी मौत का प्रमुख कारण है.

व्यक्ति का जिंदा रहने के लिए दिल का सही तरीके से काम करना जरूरी है. हार्ट ही वह फंक्शन है जो पूरे शरीर में खून पहुंचाने का काम करता है. ऐसे में अगर दिल की नसों में ब्लॉकेज या फिर अन्य किसी प्रकार की बीमारी की आंशका हो जाती है तो व्यक्ति का स्वस्थ रहना मुश्किल हो जाएगा. इसलिए दिल की सेहत के लिए आपकी डाइट में ऐसे फूड शामिल होने चाहिए जो उन्हें बेहतर बनाएं.

ये चीजें हार्ट को रखेंगी हेल्दी

हल्‍दी

आज के समय में कई लोग जंक फूड के आदि हैं. ऐसे में उनकी डाइट से हल्दी ना के बराबर शामिल होता है. वहीं अगर आप घर का खाना खाते हैं तो आपकी डाइट में हल्दी शामिल होती है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुणों से भरपूर होता है. यह सूजन कम करने, ब्लड वेसेल्स की हेल्थ को बेहतर बनाने और दिली की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं.

लहसुन

लहसुन भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भूमिका निभाता है. लहसुन में एलिसिन (Allicin) नामक सक्रिय यौगिक पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने में मदद करता है. इसे आप डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

अलसी के बीज

अलसी के बीज (Flaxseeds) दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड (ALA), फाइबर और लिग्नान जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने, सूजन घटाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं. नियमित और संतुलित मात्रा में अलसी का सेवन दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने और ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है.

करी पत्ते

करी पत्ता दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पौधों से मिलने वाले जैव सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं. ये खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है. साथ ही, करी पत्ता ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने और दिल की बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं. इन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Black Coffee: फायदे के साथ छुपे हैं ये गंभीर नुकसान, ये लोग सेवन करने से बचें

FAQs

सवाल: क्या खानपान का दिल की सेहत पर असर पड़ता है?

जवाब: हां, खानपान का दिल की सेहत पर सीधा प्रभाव पड़ता है. ज्यादा नमक, चीनी और ट्रांस फैट वाले खाद्य पदार्थ हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकते हैं, जबकि संतुलित आहार दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

सवाल: दिल को स्वस्थ रखने के लिए कौन-सी चीजें खानी चाहिए?

जवाब: फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, मेवे, बीज और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

सवाल: किन खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए?

जवाब: तला-भुना भोजन, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक, मीठे पेय पदार्थ और ट्रांस फैट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना चाहिए, क्योंकि ये हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments