Black Coffee Side Effects: लोगों के दिन की शुरूआत चाय और कॉफी के साथ होती है. वहीं कुछ लोग ब्लैक कॉफी के शौकीन होते हैं. लोगों का मानना है कि ब्लैक कॉफी पीने से नींद नहीं आती. शरीर में एनर्जी बनी रहती है. सबसे बड़ा फायदा इसका वजन घटाने में मदद करती है. इसके अनगिनत फायदों को देखते हुए लोग ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आपको इसके नुकसान पता हैं. दरअसल इसके सेवन से सेहत को नुकसान भी झेलने पड़ते हैं.
हालांकि, देश भर में फिटनेस, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और ‘कैफे कल्चर’ के बढ़ने से इसके दीवानों की संख्या लाखों में है, जो मुख्य रूप से महानगरों, कॉर्पोरेट जगत और युवा पीढ़ी के बीच मौजूद है. लेकिन इसके सेवन के नुकसान भी बहुत हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे ब्लैक कॉफी पीने से क्या नुकसान होते हैं. चलिए जानते हैं.
क्या है ब्लैक कॉफी?
कई लोगों को नहीं पता कि ब्लैक कॉफी क्या होती है. दरअसल ब्लैक कॉफी बिना दूध और बिना चीनी वाली कॉफी होती है, जिसे सिर्फ कॉफी पाउडर और गर्म पानी से बनाया जाता है. इसमें कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है.
कॉफी का हो सकती है नुकसानदायक?
- पेट में जलन और एसिडिटी होना
- घबराहट या बेचैनी महसूस होना
- कुछ लोगों में सिरदर्द की समस्या
- कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ना
- नींद इफेक्ट होना
कितनी मात्रा में करें सेवन
ब्लैक कॉफी का सेवन दिन में 1 से 3 कप तक सुरक्षित माना जाता है. ज्यादा मात्रा लेने से अनिद्रा, घबराहट और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इसे सुबह या एक्सरसाइज से पहले पीना बेहतर होता है. वहीं खाली पेट और रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए.
ये लोग सेवन करने से बचें
ब्लैक कॉफी का क्रैज इतना है कि छोटे बच्चे से लेकर सभी इसका सेवन करते हैं. लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए. गर्भवती महिलाओं को ब्लैक कॉफी सीमित मात्रा में करना चाहिए. या फिर डॉक्टर की सलाह के बिना न करें. क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कैफीन होता है. ये भ्रूण के विकास पर असर डाल सकता है. इसी तरह, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
हाई ब्लड प्रेशर (High BP) के मरीजों को भी सावधान रहना चाहिए, क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है. जिन लोगों को हृदय रोग या दिल की धड़कन अनियमित होने की समस्या है, उन्हें भी ब्लैक कॉफी से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि यह दिल की धड़कन को तेज कर सकती है.
जो लोग अनिद्रा (insomnia) या नींद की समस्या से परेशान हैं, उन्हें शाम या रात के समय कॉफी नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि कैफीन नींद को प्रभावित करता है. गैस, एसिडिटी या पेट में जलन वाले लोगों में भी यह समस्या बढ़ा सकती है.
इसके अलावा, एंग्जायटी, घबराहट या तनाव से पीड़ित लोगों को भी कॉफी कम मात्रा में लेनी चाहिए, क्योंकि यह बेचैनी बढ़ा सकती है. जिन लोगों को कैफीन से एलर्जी या संवेदनशीलता होती है, उन्हें इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Schizophrenia: मेंटल हेल्थ से जुड़ी गंभीर बीमारी, जानें इसके लक्षण और इलाज
FAQs
सवाल: ब्लैक कॉफी क्या होती है?
जवाब: ब्लैक कॉफी बिना दूध और बिना चीनी वाली कॉफी होती है, जिसे केवल कॉफी पाउडर और गर्म पानी से बनाया जाता है.
सवाल: ब्लैक कॉफी पीने के मुख्य फायदे क्या हैं?
जवाब: यह ऊर्जा बढ़ाती है, मेटाबॉलिज्म तेज करती है, फोकस सुधारती है और वजन कम करने में मदद कर सकती है.
सवाल: किन लोगों को ब्लैक कॉफी नहीं पीनी चाहिए?
जवाब: गर्भवती महिलाएं, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, अनिद्रा, एसिडिटी और एंग्जायटी वाले लोगों को इसका सेवन सीमित या बंद करना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

