होमHealth NewsSchizophrenia: मेंटल हेल्थ से जुड़ी गंभीर बीमारी, जानें इसके लक्षण और इलाज

Schizophrenia: मेंटल हेल्थ से जुड़ी गंभीर बीमारी, जानें इसके लक्षण और इलाज

Schizophrenia Symptoms and causes: सिजोफ्रेनिया मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है. अगर समय रहते इसके लक्षण न पहचानें जाए तो ये गंभीर रूप ले सकता है.

Schizophrenia Symptoms and causes: सिजोफ्रेनिया मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है. अगर समय रहते इसके लक्षण न पहचानें जाए तो ये गंभीर रूप ले सकता है. वहीं अधिकतर इस बीमारी को मूड स्विंग से जोड़कर देखा जाता है. बता दें कि सिज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) एक गंभीर मेंटल समस्या है जो वास्तविकता और कल्पना के बीच के अंतर को धुंधला कर देता है. वैश्विक स्तर पर यह लगभग 2.4 करोड़ (0.32%) लोगों को प्रभावित करता है. भारत में इसका जीवनकाल प्रसार (Lifetime prevalence) 1.41% है.

यह बीमारी तब गंभीर बन जाती है, जब व्यक्ति दवा लेना बंद कर दे, इलाज नियमित न हो, या परिवार और डॉक्टर की निगरानी न मिले. ऐसे में मरीज का व्यवहार बिगड़ जाता है. वह आक्रामक हो सकता है या खुद को और दूसरों को नुकसान पहुंचाने का जोखिम बढ़ा जाता है. इसके अलावा, जब मरीज खाना-पीना, सफाई, काम या सामाजिक जीवन जैसी बुनियादी गतिविधियां भी ठीक से नहीं कर पाता, तो यह बीमारी के गंभीर स्तर का संकेत होता है. इसलिए समय रहते इसके लक्षण पहचानें और इलाज करें.

क्या है सिजोफ्रेनिया?

सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जो व्यक्ति के सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करती है. इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को वास्तविकता और कल्पना के बीच अंतर करने में कठिनाई होती है. इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति भ्रम, मतिभ्रम यानी ऐसी चीजें देखना या आवाजें सुनना जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं, असंगठित सोच, बोलने में कठिनाई और व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. कुछ लोगों में सामाजिक दूरी बनाना, भावनाओं को व्यक्त करने में कमी और दैनिक कामकाज में रुचि कम होना भी देखा जाता है. यह एक गंभीर बीमारी है. लेकिन सही इलाज, दवाओं और मनोवैज्ञानिक के दिशा-निर्देश के सहयोग से ठीक किया जा सकता है.

सिजोफ्रेनिया के लक्षण क्या हैं?

  • भ्रम (Delusions): व्यक्ति ऐसी गलत मान्यताएं रखने लगता है जो वास्तविकता पर आधारित नहीं होतीं, जैसे किसी के द्वारा पीछा किया जाना या नुकसान पहुंचाने का डर.
  • मतिभ्रम (Hallucinations): मरीज ऐसी चीजें देख या सुन सकता है जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं, जैसे आवाजें सुनना.
  • असंगठित सोच और भाषण: बातों का तारतम्य बिगड़ जाता है, व्यक्ति की बात समझना मुश्किल हो सकता है.
  • व्यवहार में बदलाव: अजीब या असामान्य व्यवहार करना, सामाजिक रूप से अलग-थलग हो जाना.
  • भावनात्मक कमी: चेहरे पर भाव कम दिखना, खुशी या दुख को ठीक से व्यक्त न कर पाना.
  • रोजमर्रा के कामों में कमी: पढ़ाई, नौकरी या सामान्य दिनचर्या में रुचि कम हो जाना और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई.

इलाज कैसे करें

  • दवाएं (Antipsychotic medicines): यह इलाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. ये दवाएं मतिभ्रम (hallucinations), भ्रम (delusions) और असामान्य सोच को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार दवा और डोज तय करते हैं.
  • मनोचिकित्सा (Psychotherapy): कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) जैसी थेरेपी मरीज को सोच और व्यवहार को समझने और सुधारने में मदद करती है.
  • पारिवारिक सहयोग (Family Support): परिवार का सहयोग मरीज के इलाज में बहुत जरूरी होता है. इससे मरीज को भावनात्मक सहारा मिलता है और वह इलाज के प्रति नियमित रहता है.
  • रिहैबिलिटेशन (Rehabilitation): इसमें मरीज को सामाजिक और कामकाजी जीवन में वापस लाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है, जैसे कम्युनिकेशन स्किल और दैनिक जीवन कौशल.
  • नियमित फॉलो-अप: डॉक्टर के साथ नियमित जांच जरूरी है ताकि दवाओं और इलाज को समय-समय पर सही किया जा सके.

यह भी पढ़ें: इस दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है दिल्ली की सांची, जान बचाने के लिए जरूरी हुआ बोन मैरो ट्रांसप्लांट

FAQs

सवाल: सिजोफ्रेनिया का मुख्य इलाज क्या है?

जवाब:सिजोफ्रेनिया का मुख्य इलाज एंटीसाइकोटिक दवाएं हैं, जो मरीज के भ्रम (delusions), मतिभ्रम (hallucinations) और असामान्य सोच को नियंत्रित करने में मदद करती हैं.

सवाल:क्या सिजोफ्रेनिया का इलाज केवल दवाओं से होता है?

जवाब: नहीं, इसका इलाज केवल दवाओं से नहीं होता। इसके साथ मनोचिकित्सा (CBT), पारिवारिक सहयोग, रिहैबिलिटेशन और नियमित डॉक्टर फॉलो-अप भी जरूरी होते हैं.

सवाल: सिजोफ्रेनिया के मरीज को ठीक रहने के लिए क्या जरूरी है?

जवाब: मरीज को नियमित दवा लेना, डॉक्टर की सलाह मानना, तनाव से बचना और परिवार का सहयोग मिलना बहुत जरूरी है, जिससे बीमारी को लंबे समय तक नियंत्रित रखा जा सके.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments