Phone Screen Headache: आजकल हमारी डेली लाइफ में फोन कितना अहम हिस्सा बनता जा रहा है. एक मिनट भी कहा जाए तो शायद इस फोन के बगैर न बिताए जा सके. सुबह की शुरुआत ही सबसे पहले फोन चेक के साथ होती है. फिर सोने से पहले भी फोन में स्क्रॉल करते रहते हैं. जब तक आंख ये न कहे दे कि बस अब सोना चाहिए.
ये फोन हमारी कई समस्याओं की जड़ बनता जा रहा है. खासतौर पर सिरदर्द का कारण. नेशनल हेडेक इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में लगभग 12 प्रतिशत लोग सिरदर्द की समस्या से परेशान हैं. इसमें न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी शामिल हैं. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अधिक फोन का इस्तेमाल करने से सिरदर्द की वजह और माइग्रेन का कारण हो सकता है. आइए जानते हैं कि मोबाइल फोन का हमारे सिर दर्द से क्या संबंध है?
फोन के कारण क्यों हो रही ये समस्या? | Phone Screen Headache Connection
अब जान लेते हैं कि आखिर फोन चलाने से ये समस्या क्यों होती है? तो ऐसा इसलिए होता है कि जब हमारा स्क्रीन टाइम बढ़ता है या फिर हम फोन चलाते हैं, तो हम पलकें झपकाना भूल जाते हैं. नतीजा हमारी आंखों में सूखापन आने लगता है. आंखों पर अधिक प्रेशर पड़ता है. इससे माइग्रेन का क्या संबंध है, तो इसका जवाब है कि हमारे आंखों की नस सीधे कनेक्टेड होती है हमारे दिमाग के साथ. अब हम जब आंखों पर ज्यादा प्रेशर देते हैं, तो ये दिमाग की नसों को खिंचती है और जब खिंचाव होता है तो सिरदर्द का कारण या फिर माइग्रेन की समस्या हो जाती है.
झुक जाती है गर्दन | Phone Screen Headache Cause Text Neck Syndrome
वहीं जब हम लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो पोश्चर का ख्याल नहीं रहता कि आखिर किस पोश्चर में हमें बैठना चाहिए. इसलिए हम झुकी गर्दन के साथ काम करना शुरू कर देते हैं. घंटों एक ही पोजिशन में बैठे रहने से गर्दन-कंधों की नसों में स्ट्रेस पढ़ता है और हड्डियां भी अकड़ जाती है. मेडिकल टर्म में इसे टेक्स्ट नेक सिंड्रोम कहा जाता है. जब हम लगातार इस पोजिशन में रहते हैं, तो गर्दन में जकड़न होती है. ऐसी जकड़न सिर तक पहुंचती है और सिर में तेज दर्द होने लगता है. । कई बार हमें लगता है कि दर्द सिर में है, जबकि उसकी असली जड़ हमारी झुकी हुई गर्दन होती है.
फोन चलाने से होती है ये परेशानी
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (PMC) के अनुसार ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के बाद सिरदर्द, नींद की समस्या, भूलने की बीमारी, चक्कर आने, सिर और कान में जलन जैसी समस्याएं होती हैं. खासतौर पर ये समस्या उनके साथ होती है जो बहुत अधिक देर तक फोन का इस्तेमाल करते हैं. उनमें सिरदर्द, माइग्रेन के अटैक जल्दी-जल्दी पड़ते हैं. ये दर्द अधिक देर तक रहता है. सिर्फ सिर दर्द ही नहीं, रात में जब फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे निकलने वाली रोशनी हमें सोने की समस्या खड़ी करती है. हमारी नींद अधूरी रहती है तो काम करने में समस्या पैदा होती है. रिसर्च बताती है कि नींद पूरा न होने की समस्या अगले दिन थका हुआ महसूस होता है और ये भी सिरदर्द का कारण बनता है.
यह भी पढ़ें: इस दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है दिल्ली की सांची, जान बचाने के लिए जरूरी हुआ बोन मैरो ट्रांसप्लांट
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

