होमHealth Newsइस दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है दिल्ली की सांची, जान बचाने...

इस दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है दिल्ली की सांची, जान बचाने के लिए जरूरी हुआ बोन मैरो ट्रांसप्लांट

LRBA Deficiency Symptoms: दिल्ली की एक बच्ची LRBA Deficiency नामक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से जूझ रही है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को गंभीर रूप से प्रभावित करती है. विशेषज्ञों के अनुसार बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही इसका स्थायी उपचार माना जाता है.

LRBA Deficiency Symptoms: जब बच्चा किसी दर्द में हो तो बच्चे के साथ-साथ मां-बाप को भी उतनी ही दुख तकलीफ महसूस होती है. इस दर्द को इस समय दिल्ली में रहने वाली संस्कृति भगत जिसे सांची भी कहा जाता है. उसका परिवार पिछले कई सालों से झेल रहा है. दरअसल सांची एख दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से पीड़ित है.

इस बीमारी के कारण डॉक्टर का कहना है कि उसकी जान बचाने के लिए जल्द से जल्द बोन मैरो ट्रांस्प्लांट जरूरी है. इसके लिए संस्कृति के परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. ऐसे में संस्कृति किस बीमारी के कारण शिकार हुई? क्या समस्या थी इसपर डिटेल में बात करेंगे.

सांची को हुई ये गंभीर बीमारी

पहले जान लेते हैं कि सांची किस बीमारी का शिकार हैं? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांची को LRBA डेफिशियंसी यानी Lipopolysaccharide-Responsive Beige-Like Anchor Protein Deficiency कहा जाता है. ये एक दुर्लभ बीमारी है. ये बीमारी हमारे इम्यून सिस्टम पर अफेक्ट डालती है. जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन, खून की की हो जाना और कई ऑटोइम्यून समस्याएं भी पैदा होती हैं. परिवार का कहना है कि कुछ महीने बीते थे तो उनकी बच्ची को बार-बार बुखार आने लगता था. साथ ही गंभीर एनीमिया के कारण उसे कई बार खून और प्लेटलेट्स चढ़ाने पड़े.

क्या है इस बीमारी का इलाज?

डॉक्टरों ने जीनोमिक टेस्ट से इस बीमारी का पता लगाया. अब एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका स्थायी इलाज मौजूद है मैरो ट्रांस्पलांट ही है. लेकिन अब तक बच्ची से मेल खाता हुआ डोनर कोई नहीं मिला. इसलिए बच्ची के पिता को हाफ-मैच्ड (Haploidentical) डोनर के रूप में चुना गया है.

हाई कोर्ट जाने की क्यों जरूरत पड़ी?

अब इलाज के लिए परिवार को हाई कोर्ट क्यों जाना पड़ा, तो दरअसल इलाज के अंदर परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है. अब भी ट्रांस्पलांट में और बच्ची की देखभाल में 40 लाख रुपये के खर्च आने का अनुमान है. लेकिन परिवार के पास अब उतना पैसा नहीं है. जिसके कारण परिवार ने सरकार से मदद की मांग की है. उनका कहना है कि इलाज में देरी बच्ची की सेहत को और बिगाड़ सकती है.

समय पर इलाज बहुत जरूरी

अब इस बीमारी का समय पर इलाज मिलना बहुत जरूरी है. क्योंकि अगर इलाज न मिले और बार-बार फैलने वाले इंफेक्शन से बागी अंगो को भी नुकसान पहुंच सकता है. कई गंभीर मुश्किलें पैदा हो सकती है. इसलिए मरीज को जल्द से जल्द इलाज मिलना किसी मरीज की लाइफ बचाने में काफी अहम भूमिका निभाता है.

यह भी पढ़ें: बचपन की बातें क्यों भूल जाते हैं लोग? जानिए दिमाग की मेमोरी का साइंस और हैरान करने वाली वजह

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments