Menopause & Bone Health: आजकल कमर दर्द की समस्या केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवा महिलाओं में भी यह परेशानी तेजी से बढ़ रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं में कमर दर्द के मामले पुरुषों की तुलना में अधिक देखने को मिलते हैं. इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, गर्भावस्था, कैल्शियम की कमी और हड्डियों की कमजोरी जैसे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. इसी विषय पर फिट रहे इंडिया ने डॉ. कौशल कांत मिश्रा से खास बातचीत की है. उन्होंने बताया कि महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है. यह हार्मोन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके घटने से हड्डियों का घनत्व कम हो सकता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. यही कारण है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं को अपनी हड्डियों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है.
क्या इंजेक्शन से दर्द खत्म किया जा सकता है?
पॉडकास्ट में यह भी चर्चा की गई कि क्या केवल एक इंजेक्शन से लंबे समय से चला आ रहा दर्द खत्म किया जा सकता है. विशेषज्ञ के अनुसार, दर्द के कारण को समझे बिना किसी भी इलाज को अंतिम समाधान नहीं माना जा सकता. कुछ मामलों में इंजेक्शन से अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए सही निदान और समग्र उपचार जरूरी होता है. विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते जांच और उचित देखभाल से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है.
यह भी देखें: पुरूषों को क्यों आते हैं ज्यादा हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें बचने के तरीके

